सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, रांची के सर्राफा बाजार में बढ़ी खरीदारों की उम्मीद

रांची। शादी-ब्याह के लगन का मौसम शुरू होने के साथ ही सोना और चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट ने राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में हलचल बढ़ा दी है। पिछले कुछ दिनों से लगातार महंगी धातुओं के भाव में नरमी देखने को मिल

सर्राफा बाजार

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। शादी-ब्याह के लगन का मौसम शुरू होने के साथ ही सोना और चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट ने राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में हलचल बढ़ा दी है। पिछले कुछ दिनों से लगातार महंगी धातुओं के भाव में नरमी देखने को मिल रही है। इसका असर स्थानीय बाजार पर भी पड़ा है। कीमतों में गिरावट से शादी के लिए गहने खरीदने की तैयारी कर रहे परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है।

एक्सपर्ट की माने तो आने वाले समय में सोने-चांदी की कीमत में ओर भी गिरावट देखी जा सकती है?

वहीं, सोने-चांदी के भाव में और कमी आने की आस में कई ग्राहक खरीदारी को लेकर इंतजार भी कर रहे हैं। एक्सपर्ट की माने तो आने वाले समय में सोने-चांदी की कीमत में ओर भी गिरावट देखी जा सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के कमजोर संकेतों के बीच शनिवार को सराफा बाजार में चांदी की कीमत में करीब सात प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई। चांदी

शुक्रवार को 1,70,000 था, 8 हजार रुपये से अधिक टूटकर 1,62,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
वहीं, सोने की कीमत में करीब पांच प्रतिशत की गिरावट आई और 24 कैरेट सोना लगभग छह हजार रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 1,21,719 रुपये के निचले स्तर तक पहुंच गया। वहीं सोना 22 कैरेट शुक्रवार को 1,22,600 रुपये से टूटकर 1,19,900 रुपये पहुंच गया है। हालांकि, अलग-अलग ज्वेलर्स के यहां कीमतों में अंतर हो सकता है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *