मंईयां सम्मान योजना की सितंबर किस्त जारी, इन जिलों में पहुंचे ₹2500

रांची : झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सितंबर महीने की किस्त अब धीरे-धीरे अलग-अलग जिलों की महिलाओं के खाते में पहुंचने लगी है। कोडरमा, लातेहार और गढ़वा के बाद अब पलामू, पश्चिमी सिंहभूम के साथ रांची में भी लाभुक महिलाओं के बैंक खाते

मंईया

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सितंबर महीने की किस्त अब धीरे-धीरे अलग-अलग जिलों की महिलाओं के खाते में पहुंचने लगी है। कोडरमा, लातेहार और गढ़वा के बाद अब पलामू, पश्चिमी सिंहभूम के साथ रांची में भी लाभुक महिलाओं के बैंक खाते में ₹2500 की राशि भेजी जा रही है। त्योहार से पहले सरकार की ओर से सितंबर महीने की किस्त का पैसा लाभुकों के खाते में डाला जा रहा है। पश्चिमी सिंहभूम में कुल 1 लाख 72 हजार 763 महिलाओं के खाते में इस किस्त की रकम पहुंच गई है। वहीं, रांची में भी महिलाओं के खाते में पैसा आना शुरू हो गया है।

Read More : जमशेदपुर में विकसित भारत संकल्प सभा, रघुवर दास ने दी बधाई

त्योहार से पहले खाते में पहुंच रही राशि

सितंबर की किस्त त्योहारों से पहले मिलने से लाभुक महिलाओं में खुशी है। दुर्गा पूजा और दशहरे के दौरान महिलाएं इस राशि का इस्तेमाल अपनी जरूरतों और खरीदारी के लिए कर सकेंगी। राज्य के अन्य जिलों में भी सितंबर माह की किस्त का भुगतान धीरे-धीरे किया जा रहा है। यह राशि लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जा रही है।

इन वजहों से अटक सकता है भुगतान

कुछ लाभुक महिलाओं का भुगतान कागजात में त्रुटि के कारण अटक सकता है। ऐसे में लाभुकों को अपने बैंक खाते की स्थिति के साथ आधार सीडिंग और E-KYC की स्थिति भी जांच कराने की सलाह दी जाती है। बैंक खाते में किसी तरह की तकनीकी समस्या या आधार लिंक नहीं होने की स्थिति में भुगतान प्रभावित हो सकता है। इसलिए लाभुक महिलाओं को बैंक खाते और योजना से जुड़े विवरण को अपडेट रखने की सलाह दी जाती है, ताकि पात्र होने की स्थिति में आगामी किस्तों का भुगतान समय पर मिल सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *