रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचे सीएम

रांची : सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत खराब है। उनका रांची के हिलव्यू हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, उनके हृदय में कुछ गड़बड़ी पाई गई है। डॉक्टर उन्हें अपनी निगरानी में रखकर उपचार कर रहे हैं।

रूपी सोरेन
रूपी सोरेन (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत खराब है। उनका रांची के हिलव्यू हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, उनके हृदय में कुछ गड़बड़ी पाई गई है। डॉक्टर उन्हें अपनी निगरानी में रखकर उपचार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि चिकित्सकों की टीम रूपी सोरेन की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। अस्पताल में जीवन रक्षक उपकरणों की मदद से भी उनकी निगरानी की जा रही है। मां की तबीयत की जानकारी लेने सीएम हेमंत सोरेन आज यानी बुधवार को हिलव्यू हॉस्पिटल पहुंचे।

Read More : कियारा-सिद्धार्थ के घर फिर गूंजेगी किलकारी, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

मां का हाल जानने अस्पताल पहुंचे हेमंत सोरेन

सीएम ने चिकित्सकों से अपनी मां के स्वास्थ्य और इलाज के बारे में जानकारी ली। हेमंत सोरेन ने डॉक्टरों से उनकी स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग और उपचार को लेकर भी जानकारी ली। अस्पताल में चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। रूपी सोरेन लंबे समय से अस्वस्थ चल रही हैं। उनकी तबीयत को देखते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने अपने कई कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। सीएम अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से अपनी मां के स्वास्थ्य और इलाज की जानकारी ले रहे हैं।

सात अक्टूबर की कैबिनेट बैठक भी स्थगित

रूपी सोरेन की तबीयत को देखते हुए आज शाम प्रस्तावित राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक भी स्थगित कर दी गई है। बैठक की अगली तारीख को लेकर फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल हिलव्यू हॉस्पिटल में डॉक्टरों की टीम रूपी सोरेन के इलाज और स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *