रांची एयरपोर्ट पर रेणुका पुंडरीक गोस्वामी का हुआ स्वागत-अभिनंदन

रांची : प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता एवं वृंदावन की रेणुका पुंडरीक गोस्वामी का सोमवार को रांची एयरपोर्ट पर स्वागत और अभिनंदन किया गया। धार्मिक एवं सामाजिक व्यक्तित्व प्रमोद सारस्वत ने उन्हें अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। रेणुका पुंडरीक गोस्वामी जमशेदपुर के साकची स्थित राजेंद्र

रेणुका पुंडरीक गोस्वामी
रेणुका पुंडरिक गोस्वामी का रांची एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता एवं वृंदावन की रेणुका पुंडरीक गोस्वामी का सोमवार को रांची एयरपोर्ट पर स्वागत और अभिनंदन किया गया। धार्मिक एवं सामाजिक व्यक्तित्व प्रमोद सारस्वत ने उन्हें अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। रेणुका पुंडरीक गोस्वामी जमशेदपुर के साकची स्थित राजेंद्र विद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। निमाई पाठशाला की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं को जीवनोपयोगी एवं व्यावहारिक सीख से जोड़ने पर जोर दिया गया।

Read More : दिल्ली की रोहिणी जेल में कैदी की हत्या, दो साथी कैदियों पर आरोप

बच्चों और युवाओं से किया संवाद

कार्यक्रम के दौरान मोटिवेशनल टॉक, हरिनाम संकीर्तन, संवाद और सवाल-जवाब सत्र का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों को रेणुका पुंडरीक गोस्वामी से मिलने और सीधे संवाद करने का अवसर भी मिला। कार्यक्रम के बाद वह सड़क मार्ग से रांची एयरपोर्ट पहुंचीं। यहां से उन्होंने दिल्ली के लिए प्रस्थान किया।

कई लोग रहे मौजूद

रांची एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान किशन गोयल, केशव अग्रवाल, श्रीमती प्रियंका अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान रेणुका पुंडरीक गोस्वामी का स्वागत-अभिनंदन किया गया।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *