रांची में अग्रसेन जयंती महोत्सव, 1600 स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा

रांची : अग्रवाल सभा रांची के 50वें श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत प्रतियोगिताओं के तृतीय चरण का आयोजन किया गया। हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में अंतर विद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता और डॉ. राम मनोहर लोहिया जस्ट ए मिनट भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। दोनों प्रतियोगिताओं

अग्रसेन जयंती महोत्सव
रांची में अग्रवाल सभा की प्रतियोगिताएं

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : अग्रवाल सभा रांची के 50वें श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत प्रतियोगिताओं के तृतीय चरण का आयोजन किया गया। हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में अंतर विद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता और डॉ. राम मनोहर लोहिया जस्ट ए मिनट भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। दोनों प्रतियोगिताओं में करीब 200 स्कूलों के 1600 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्री प्रेम अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। गणेश वंदना प्रीति पोद्दार और रीना सुरेखा ने प्रस्तुत की।

Read More : रांची एयरपोर्ट पर रेणुका पुंडरीक गोस्वामी का हुआ स्वागत-अभिनंदन

बच्चों और अभिभावकों का किया स्वागत

कार्यक्रम में सभा के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने सभी अभिभावकों और बच्चों का स्वागत किया। जयंती संयोजक सज्जन कुमार पड़िया ने कार्यक्रम की जानकारी दी। वहीं, मंत्री निर्मल बुधिया ने धन्यवाद ज्ञापन किया। जस्ट ए मिनट भाषण प्रतियोगिता में सेंट जेवियर स्कूल, डोरंडा के रिशान अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सेंट एंथोनी स्कूल, डोरंडा की दिया नायक द्वितीय और शिवनारायण मारवाड़ी कन्या पाठशाला की अनन्या कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।

अग्रसेन जयंती महोत्सव
200 स्कूलों के बच्चे शामिल

निर्णायक मंडली में ये रहे शामिल

प्रतियोगिता की निर्णायक मंडली में डॉ. हरविंदर सिंह, श्रीमती गायत्री कुमारी, मेनका सुमित, अनुराधा सिंह और नरेश बंका शामिल रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील पोद्दार, अमर अग्रवाल, रामाशंकर बगड़िया, महेश अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, मनोज खेतावत, अजय डिडवानिया, विनोद टिबडेवाल, राजकुमार मित्तल, विजय खोवाल, कौशल कुमार राजगढ़िया, अशोक लाठ, किशन पोद्दार, संकेत चौधरी, प्रीति पोद्दार, रीना सुरेखा, छाया अग्रवाल, प्रीति केडिया, सीमा टांटिया, रेनु छापाड़िया, रीता मोदी, राशि सरावगी, शालु सिंघानिया, आकृति सिंघानिया, करिश्मा बागला, श्रेया, सिमरन, खुशी सहित अन्य सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा। यह जानकारी अग्रवाल सभा रांची की मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *