रांची नगर निगम का स्पष्टीकरण, नाले में गंदगी बहाने वाला वाहन निगम का नहीं

रांची : रांची नगर निगम ने शहर के खुले नाले में सेप्टिक टैंक की गंदगी बहाए जाने से संबंधित खबर और वीडियो को भ्रामक बताया है। निगम ने स्पष्ट किया है कि नाले में गंदगी प्रवाहित करने वाला वाहन उसका नहीं है। कुछ सोशल मीडिया

नगर निगम
रांची नगर निगम

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची नगर निगम ने शहर के खुले नाले में सेप्टिक टैंक की गंदगी बहाए जाने से संबंधित खबर और वीडियो को भ्रामक बताया है। निगम ने स्पष्ट किया है कि नाले में गंदगी प्रवाहित करने वाला वाहन उसका नहीं है। कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, वेब पोर्टल और स्थानीय समाचार पत्रों में ‘शहर के बीच खुले नाले में बहाई जा रही सेप्टिक टैंक की गंदगी’ शीर्षक से खबर प्रसारित की गई थी। इसमें निगम के वाहन द्वारा नाले में गंदगी बहाने का दावा किया गया था।

Read More : रांची नगर निगम की समीक्षा बैठक, 407 श्रमिकों को स्वच्छता कार्यों में लगाया गया

जांच में निगम का वाहन नहीं मिला

रांची नगर निगम के अनुसार, मामले की जांच में पता चला कि सोमवार देर रात रातू रोड कब्रिस्तान के समीप नाले में गंदगी प्रवाहित करने के लिए इस्तेमाल किया गया वाहन निगम में पंजीकृत नहीं है। वाहन संख्या JH01GT0228 के मालिक प्रकाश महतो हैं। निगम ने वाहन को जब्त कर लिया है और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया है।

नाले की सफाई कराई गई

निगम ने बताया कि जिस स्थान पर गंदगी प्रवाहित की गई थी, वहां समुचित सफाई भी सुनिश्चित कराई गई है। निगम ने स्पष्ट किया कि उसकी ओर से नाले में किसी भी प्रकार की गंदगी प्रवाहित नहीं की गई है।

गंदगी फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

रांची नगर निगम ने कहा कि वह शहर की स्वच्छता, सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध है। खुले नालों, सार्वजनिक स्थलों और जलनिकासी मार्गों में कचरा या अन्य अपशिष्ट डालने वालों के खिलाफ लगातार निगरानी रखी जा रही है। निगम ने स्पष्ट किया कि इस तरह की गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

निगम ने नागरिकों से की अपील

रांची नगर निगम ने नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की है कि किसी भी सूचना या वीडियो के आधार पर निष्कर्ष निकालने से पहले उसकी तथ्यात्मक पुष्टि करें। निगम ने अपुष्ट और भ्रामक सूचनाओं के प्रसार से बचने तथा शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया है। निगम ने कहा कि यदि कहीं खुले में कचरा फेंकने, गंदगी फैलाने या नालों में अपशिष्ट प्रवाहित करने की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना टोल फ्री नंबर 1800-570-1235 पर दी जा सकती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *