रांची: राजधानी के कडरू स्थित एक्सट्रीम बार के डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड मामले में अभिषेक सिंह समेत 10 सजायाफ्ता की क्रिमिनल अपील पर झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। सभी ने निचली अदालत द्वारा दी गई सजा को चुनौती दी है। मामले में कोर्ट ने प्रारंभिक अनुसंधान में कमियां मिलने पर असंतुष्टि जताई और रांची एसएसपी को 4 नवंबर को तलब किया। कोर्ट में यह भी जानना चाहा कि अनुसंधान सही ढंग से नहीं करने वाले अनुसंधान अधिकारी के खिलाफ क्या कोई कार्रवाई हुई है या नहीं। कुछ साक्ष्यों के नहीं रहने पर अदालत ने नाराजगी जताई।
मालूम कि DJ हत्याकांड मामले में अपर न्याययुक्त शैलेन्द्र कुमार की कोर्ट ने अभिषेक सिंह उर्फ विक्की समेत 10 दोषियों को 9-9 साल की सजा सुनाई थी। साथ ही उनपर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था। इन सभी को गैर इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत दोषी ठहराया गया था। जिन लोगों को सजा सुनाई गई थी, उसमें अभिषेक सिंह, अशोक कुमार सिंह, मोहम्मद शामिरूदीन, प्रतीक, मृत्युंजय कुमार, प्रकाश कुमार, दिवाकर उपाध्याय, अलोक दीवा, पंकज कुमार और सुमित कुमार शामिल थे।
also read : दो दिवसीय दौरे पर गिरिडीह पहुंचीं कल्पना सोरेन, विकास योजनाओं का लेंगी जायजा



