रांची / गिरिडीह: गांडेय विधायक कल्पना सोरेन दो दिवसीय दौरे पर वे आज बुधवार को गिरिडीह पहुंचीं। गिरिडीह पहुंचने पर सर्किट हाउस में महापौर प्रमिला मेहरा, उपमहापौर सुमित कुमार, डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. बिमल कुमार, डीडीसी स्मृता कुमारी, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह श्वेता शर्मा ने उनका स्वागत किया।
कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा क्षेत्र के सेनादोनी स्थित तालाब और लेदा छठ घाट का निरीक्षण करेंगी। इसके बाद पंडरी के मुस्लिम टोला में ग्रामीणों से मुलाकात करेंगी। वहीं, दासडीह पंचायत और गांडेय प्रखंड मुख्यालय के पास स्थित छठ घाटों का जायजा लेंगी।
इसके बाद वह मेदनीसारे पंचायत के रुक्कोटांड़ उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगी। वहीं, महुदा मोड़ के गांधी नगर में नदी में डूबने से जान गंवाने वाले तीन बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगी। पर्वतपुर पंचायत के सिमराकुदर में मांझी परगना और सामाज के गणमान्य लोगों से मुलाकात करेंगी। कई मायनों मे विधायक कल्पना सोरेन का दौरा कई मायनो में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
also read : ट्रेन में रात 11 से सुबह 5 बजे तक मोबाइल चार्जिंग पर रोक? जानें रेलवे के नए नियम की पूरी जानकारी



