रामगढ़ चुटुपालू घाटी हादसा : ट्रेलर ने 10 गाड़ियों को मारी टक्कर

रामगढ़ क्षेत्र अंतर्गत चुटुपालू घाटी में बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक अनियंत्रित ट्रेलर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। घटना के बाद घाटी क्षेत्र में अफरातफरी की स्थिति बन गई। हालांकि अब तक किसी के मौत की सूचना नहीं है।मिली जानकारी के अनुसार,

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़ क्षेत्र अंतर्गत चुटुपालू घाटी में बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक अनियंत्रित ट्रेलर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। घटना के बाद घाटी क्षेत्र में अफरातफरी की स्थिति बन गई। हालांकि अब तक किसी के मौत की सूचना नहीं है।मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेलर का ब्रेक फेल हो गया था, जिसकी वजह से करीब 2 किलोमीटर तक अनियंत्रित होकर ट्रेलर चलता रहा। इस दौरान उसने 6 फोर व्हीलर, तीन दोपहिया वाहनों और एक बस को टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस हादसे में लगभग 15 से 20 लोग घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
बस में सवार यात्रियों ने बताया कि तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर ने अचानक टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य जारी है और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर सड़क को साफ करने का प्रयास किया जा रहा है।
फिलहाल इस हादसे में किसी के मौत की पुष्टि नहीं हुई है. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *