डोरंडा के गांधी मैदान में सजेगा राम-भरत मिलाप समारोह, रोहित शारदा बने अध्यक्ष

रांची : श्री राम भरत मिलाप समिति, रांची की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। रोहित शारदा को समिति का अध्यक्ष और नम्रता सोनी को महामंत्री बनाया गया है। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही 31 अक्टूबर को डोरंडा बाजार स्थित गांधी मैदान

राम-भरत मिलाप
नई कार्यकारिणी का गठन

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : श्री राम भरत मिलाप समिति, रांची की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। रोहित शारदा को समिति का अध्यक्ष और नम्रता सोनी को महामंत्री बनाया गया है। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही 31 अक्टूबर को डोरंडा बाजार स्थित गांधी मैदान में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक श्री राम-भरत मिलाप समारोह की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

Read More : कांग्रेस भवन में दिल्ली रैली की तैयारियों पर मंथन, प्रदेश अध्यक्ष ने नेताओं-कार्यकर्ताओं से किया आह्वान

रामजी लाल सरदा समेत कई गणमान्य लोग मुख्य संरक्षक मंडल में शामिल

समिति के मुख्य संरक्षक के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री रामजी लाल सरदा, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, दीपक प्रकाश, आदित्य साहू, डॉ. प्रदीप वर्मा, सुनील सिंह, नवीन जायसवाल, अजय मारू, महेश पोद्दार, दीपक बांका, रोशनी खलखो, नीरज कुमार और संजीव विजयवर्गीय सहित अन्य गणमान्य लोगों को शामिल किया गया है। वहीं, संरक्षक मंडल में बी.के. विजय, सरदार अशोक सिंह, जय नारायण विजय, सुरेश प्रसाद, बलवीर जैन और डॉ. दिलीप सोनी को स्थान दिया गया है।

रोहित शारदा अध्यक्ष, नम्रता सोनी को महामंत्री की जिम्मेदारी

समिति की नई कार्यकारिणी में रोहित शारदा को अध्यक्ष, नम्रता सोनी को महामंत्री और पुरुषोत्तम विजय को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। महेश विजय, अनूप वर्मन, प्रिय पांडेय, प्रिया सिन्हा और पीयूष विजय को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंत्री मंडल में सौरभ विजय, विवेक आर्य, संजय सिंह, मीनू डांगी और जयंत मजूमदार को शामिल किया गया है। बादल सिंह को मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता बनाया गया है। सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में प्रभात रंजन और जितेंद्र बरनवाल को जिम्मेदारी दी गई है। आर.के. गुप्ता और प्रीति कुमारी को कार्यालय मंत्री बनाया गया है।

कार्यकारिणी में ऋषभ रामपुरिया को अध्यक्ष, राघव शारदा को मंत्री और रामचंद्र अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। मारवाड़ी युवा मंच के पदेन सदस्यों के साथ कमल गिरी, अनिल विजय, देवराज वर्मन, दीपक जोशी, अनीता मोटे, विनीता शर्मा, निरूपा कुमारी, किशोर दास, किरण तिवारी, सुनीता सिंह, वीणा शारदा, राजीव केडिया, आशीष मंगल, प्रमिला शराब, निर्मला अग्रवाल, ऋषि शारदा, प्रकाश बर्मन, बबलू पिलानिया और डोली जैसवाल को भी समिति में शामिल किया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में डॉ. आनंद वर्मन, विवेक जोशी, प्रवीन जैन छाबड़ा, अर्जुन सिंघानिया, परमेश्वर अग्रवाल, ऋतुल मुंजल, अजीत कुमार, आशीष जोशी, राजू मित्तल, मंदीप सिंह, संजीव कुमार, स्थिरता रंजन और ओमप्रकाश को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

1971 से आयोजित हो रहा है राम-भरत मिलाप समारोह

समिति की ओर से बताया गया कि श्री राम-भरत मिलाप समारोह वर्ष 1971 से लगातार आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन रांची की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस वर्ष 31 अक्टूबर को डोरंडा बाजार स्थित गांधी मैदान में समारोह का आयोजन होगा। इसमें भगवान श्रीराम और उनके अनुज भरत के पवित्र मिलन को भव्य झांकी के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, श्रीराम-भरत मिलाप का प्रसंग त्याग, मर्यादा, समर्पण, भाईचारे और निस्वार्थ प्रेम का प्रतीक है। समारोह के माध्यम से भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ समाज में आपसी सद्भाव और एकता को मजबूत करने का प्रयास किया जाता है। समिति ने श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से 31 अक्टूबर को गांधी मैदान, डोरंडा बाजार में आयोजित समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *