कांग्रेस भवन में दिल्ली रैली की तैयारियों पर मंथन, प्रदेश अध्यक्ष ने नेताओं-कार्यकर्ताओं से किया आह्वान

रांची: दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की रैली को सफल बनाने के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन, रांची में आयोजित

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची:  दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की रैली को सफल बनाने के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन, रांची में आयोजित बैठक में रैली की सफलता को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ. राजेश गुप्ता, सूर्यकांत शुक्ला, राजन बर्मन, कामेश्वर गिरी, सलीम खान और फिरोज रिजवी सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित थे।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने जिला अध्यक्षों, विधायकों, मंत्रियों, प्रदेश पदाधिकारियों और पार्टी के प्रमुख नेताओं से संपर्क स्थापित कर अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया। झारखंड से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल्ली जाना शुरू हो गया है। कांग्रेस नेता बंधु तिर्की एवं शिल्पी नेहा तिर्की ने 15 बसों के माध्यम से सैकड़ों कार्यकर्ताओं को सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना किया।
प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस की प्रमुख मांग है कि SIR की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त किया जाए। उन्होंने कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के संकल्प के साथ कांग्रेस लोकतांत्रिक व्यवस्था और मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करेगी।
आलोक कुमार दूबे ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में झारखंड के कांग्रेसजन अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर इन मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएंगे।
लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि रामलीला मैदान की रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। झारखंड से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन दिल्ली पहुंचकर पार्टी की आवाज को मजबूती से रखने का प्रयास करेंगे।
डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा कि मताधिकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार है। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और नागरिकों के मतदान के अधिकार से जुड़े सवालों पर चर्चा आवश्यक है। दिल्ली की रैली इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का मंच बनेगी।
बैठक में उपस्थित नेताओं ने रैली की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठित होकर दिल्ली पहुंचने और कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *