रांची। कल यानी शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची को दो नई सौगात देगें। इसमें पिस्का रेलवे स्टेशन एवं मुरी रेलवे स्टेशन का जिर्णोधार यह एक बड़ी सौगात झारखंड वासियों के लिए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में झारखंड रेलवे के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ रहा है। झारखंड के कई रेलवे स्टेशन आधुनिक एयरपोर्ट जैसी सुविधा युक्त रेलवे स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। इस कार्य के लिए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार प्रकट किया है। श्री सेठ ने कहा मेरा सपना था पिस्का रेलवे स्टेशन को आनंद विहार के तर्ज पर विकसित करना जो आज पूर्ण हो रहा है पिस्का नगरी के बिस्तारिकरन से रातू रोड सहित इसके आसपास के क्षेत्र को रेलवे के क्षेत्र में काफी सुविधा मिलेगी l इसी के निमित्त आज पिस्का नगरी रेलवे स्टेशन का केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने निरीक्षण किया और कल होने वाले कार्यक्रम की समीक्षा की। इस मौके पर हटिया के विधायक नवीन जायसवाल मंडल अध्यक्ष रितेश राज विंध्याचल महतो, केदार महतो, डॉ रमेश महतो, राकेश केसरी, हेमंत केसरी और रेलवे के DRM सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे l




