हाइड्रोलिक रथ पर सवार हुए भगवान जगन्नाथ, श्रद्धालुओं ने खींची आस्था की डोर,

धनबाद। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का उत्साह इस बार धनबाद में भी चरम पर देखने को मिला। इस्कॉन धनबाद की ओर से निकाली गई भव्य रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र तथा बहन सुभद्रा के दर्शन कर

धनबाद। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का उत्साह इस बार धनबाद में भी चरम पर देखने को मिला। इस्कॉन धनबाद की ओर से निकाली गई भव्य रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र तथा बहन सुभद्रा के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। पूरे मार्ग में “जय जगन्नाथ” के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा।

रथ यात्रा का आकर्षण रहा आईआईटी (आईएसएम) के छात्रों द्वारा तैयार किया गया हाइड्रोलिक रथ

इस बार भी रथ यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण आईआईटी (आईएसएम) के छात्रों द्वारा तैयार किया गया हाइड्रोलिक रथ रहा। आधुनिक तकनीक से बने इस रथ की ऊंचाई जरूरत के अनुसार कम या ज्यादा की जा सकती है, ताकि संकरी गलियों और रास्ते में आने वाले बिजली के तारों के बीच रथ को सुरक्षित तरीके से निकाला जा सके। श्रद्धालुओं ने इस नवाचार की जमकर सराहना की।

रथ की रस्सी पकड़कर भगवान का रथ खींचने के लिए श्रद्धालुओं में खास उत्साह दिखाई दिया। यात्रा के दौरान विभिन्न पड़ावों पर भगवान को पारंपरिक 56 भोग अर्पित किए गए. जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत किया।
रथ यात्रा में बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल की धर्मपत्नी भी शामिल हुई। उन्होंने भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर बीसीसीएल की प्रगति, समृद्धि और कर्मचारियों के सुख-समृद्ध जीवन की कामना की।

रथ यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। भगवान को विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए गए। रथ यात्रा के गोल्फ ग्राउंड स्थित गुंडीचा मंदिर पहुंचने पर भगवान का भव्य स्वागत किया गया। इसके साथ चार दिवसीय जगन्नाथ महोत्सव की शुरुआत हई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.