रांची। श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, तुपुदाना की ओर से वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। समिति द्वारा इस वर्ष के भव्य पूजा पंडाल का प्रारूप बनाया जा रहा है। प्रस्तुत प्रारूप में आकर्षक सजावट, भव्य प्रवेश द्वार, आध्यात्मिक वातावरण और विशेष विद्युत सज्जा की झलक देखने को मिलेगी।
also read:₹400 किलो की खुखड़ी खाकर बीमार पड़े बच्चे, अस्पताल में इलाज जारी
समिति के सदस्य अंकित सिंह और अभय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष श्रद्धालुओं को मां दुर्गा के दर्शन के साथ भव्य एवं आकर्षक पंडाल देखने का अवसर मिलेगा। पूजा को लेकर समिति द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।
also read: CWC Meeting : खरगे और राहुल गांधी की मौजूदगी में 88 नेताओं का मंथन, जानिए बैठक के 4 बड़े फैसले








