रांची में घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस, नाबालिग के पास मिला देशी कट्टा और कारतूस

रांची : राजधानी रांची के पुरुलिया रोड स्थित एक घर में पति-पत्नी के बीच विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस को कार्रवाई के दौरान एक नाबालिग के पास से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने नाबालिग को निरुद्ध कर उसके खिलाफ

पुलिस

रांची : राजधानी रांची के पुरुलिया रोड स्थित एक घर में पति-पत्नी के बीच विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस को कार्रवाई के दौरान एक नाबालिग के पास से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने नाबालिग को निरुद्ध कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

Read More : रांची के कृष्णा नगर गुरुद्वारा में 5 जुलाई को होगा भव्य कीर्तन समागम, गुरु का लंगर भी लगेगा

सिटी एसपी पारस राणा ने शुक्रवार को बताया कि 2 जुलाई की शाम पुलिस को पुरुलिया रोड स्थित एक परिवार में पति-पत्नी के बीच विवाद और हंगामे की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए जांच शुरू की।

तलाशी में मिला देशी कट्टा और कारतूस

जांच के दौरान घटनास्थल पर मौजूद एक नाबालिग की गतिविधियां पुलिस को संदिग्ध लगीं। इसके बाद उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद हथियार, कारतूस और मोबाइल फोन को जब्त कर लिया तथा नाबालिग को निरुद्ध कर लिया। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हथियार उसके पास कैसे पहुंचा और उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए किया जाना था।

Read More : रांची शूटिंग चैंपियनशिप में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने साधा निशाना, रेंज सुधार की कही बात

हथियार के स्रोत की जांच में जुटी पुलिस

सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि नाबालिग का किसी आपराधिक गिरोह या अवैध हथियार तस्करी से कोई संबंध है या नहीं। उन्होंने कहा कि हथियार के स्रोत और उससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read More : झारखंड विधानसभा में अवर सचिव महेश नारायण सिंह को भावभीनी विदाई, अध्यक्ष ने किया सम्मानित

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *