झारखंड विधानसभा में अवर सचिव महेश नारायण सिंह को भावभीनी विदाई, अध्यक्ष ने किया सम्मानित

रांची : झारखंड विधानसभा सचिवालय के अवर सचिव महेश नारायण सिंह के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को झारखंड विधानसभा में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। महेश नारायण सिंह 30 जून 2026 को झारखंड विधानसभा सचिवालय से सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने अपने प्रशासनिक जीवन की शुरुआत

झारखंड विधानसभा

रांची : झारखंड विधानसभा सचिवालय के अवर सचिव महेश नारायण सिंह के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को झारखंड विधानसभा में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। महेश नारायण सिंह 30 जून 2026 को झारखंड विधानसभा सचिवालय से सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने अपने प्रशासनिक जीवन की शुरुआत बिहार विधानसभा से की थी और कैडर विभाजन के बाद झारखंड विधानसभा सचिवालय में अपनी सेवाएं दीं।

Read More : रांची में अतिक्रमण पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, डीपीएस चौक से मेकॉन तक चला अभियान

समारोह में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने महेश नारायण सिंह को सम्मानित करते हुए विधानसभा सचिवालय में उनकी कार्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पित सेवा की सराहना की। साथ ही उनके स्वस्थ, सक्रिय और सुखद जीवन की शुभकामनाएं भी दीं।

विदाई समारोह में भावुक हुए महेश नारायण सिंह

विदाई समारोह के दौरान महेश नारायण सिंह ने विधानसभा सचिवालय में अपने सेवा काल के महत्वपूर्ण और अविस्मरणीय अनुभवों को साझा किया। इस दौरान वे भावुक भी हो गए। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष, सचिवालय के पदाधिकारियों और अपने सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सचिवालय से मिला सहयोग, स्नेह और सम्मान उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा।

Read More : गोपाल प्रसाद सोनी को संगठन में नई जिम्मेदारी, तीन राज्यों के क्षेत्रीय प्रभारी नियुक्त

पदाधिकारियों ने साझा किए कार्य अनुभव

समारोह में झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार, उप सचिव एस. शिराज वजीह बंटी, कुन्दन कुमार सिंह, हरेन्द्र कुमार साह, अनूप कुमार लाल सहित अन्य पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने भी महेश नारायण सिंह के साथ अपने कार्य अनुभव साझा किए। सभी ने उनके योगदान को याद करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रशाखा पदाधिकारी प्रिय शंकर ने किया।

Read More : CCL को राजभाषा कार्यान्वयन में मिला प्रथम पुरस्कार, वार्षिक योजना 2025-26 में सम्मान

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.