राहुल दुबे गिरोह के गुर्गे से पुलिस की मुठभेड़, पिस्टल और पर्चा बरामद

हजारीबाग : हजारीबाग में बीती रात पुलिस और अपराधियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हो गई। उरीमारी थाना क्षेत्र के कर्मा टिल्हा जंगल में हुई इस भिड़ंत में राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य अंशु दुबे के पैर में गोली लग गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग

राहुल दुबे
मुठभेड़ के बाद की तस्वीर।

अपनी भाषा में पढ़ें

हजारीबाग : हजारीबाग में बीती रात पुलिस और अपराधियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हो गई। उरीमारी थाना क्षेत्र के कर्मा टिल्हा जंगल में हुई इस भिड़ंत में राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य अंशु दुबे के पैर में गोली लग गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल अंशु दुबे को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां से हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग भेज दिया गया। हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने भी मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गोली लगने से घायल अंशु दुबे की हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Read More : JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने का आदेश निरस्त, 1900 अभ्यर्थियों को राहत

हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग

कुछ दिन पहले उरीमारी थाना क्षेत्र में फायरिंग की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने अंशु दुबे को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए पुलिस को बताया था कि फायरिंग में इस्तेमाल किया गया हथियार कर्मा टिल्हा जंगल में जमीन के अंदर छिपाकर रखा है। अंशु दुबे ने जंगल में एक पर्चा छिपाकर रखने की जानकारी भी पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस टीम उसे हथियार और पर्चा बरामद करने के लिए गुरुवार रात जंगल लेकर पहुंची। टीम में उरीमारी थाना के अधिकारी और जवान शामिल थे। पुलिस के अनुसार, जंगल में पहुंचते ही अंशु दुबे ने छिपाकर रखे हथियार को निकाला और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस दौरान कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

अंशु दुबे की फायरिंग के बाद पुलिस ने आत्मरक्षा और आरोपी को काबू करने के लिए जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत अपने कब्जे में ले लिया। घायल आरोपी को पहले स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया। एसपी अमन कुमार के मुताबिक, अंशु दुबे की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

पिस्टल और गिरोह का पर्चा बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से वह हथियार बरामद कर लिया, जिससे अंशु दुबे ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। इसके अलावा जंगल में छिपाकर रखा गया पर्चा भी पुलिस के हाथ लगा है। फिलहाल पुलिस पर्चे की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि उसका संबंध किस घटना से है और उसमें क्या लिखा है। पुलिस के अनुसार, अंशु दुबे राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय गुर्गा है। क्षेत्र में हुई अन्य घटनाओं में भी उसकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।

मुठभेड़ के बाद इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

घटना के बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि राहुल दुबे गिरोह या उसके सदस्यों के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत संबंधित थाना को सूचित करें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *