‘नीतीश सेतु’ का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, 4,280 करोड़ की लागत से बना पुल

पटना : पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार के वैशाली जिले में गंगा नदी पर बने नीतीश सेतु का उद्घाटन किया। करीब 4,280 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 19.7 किलोमीटर लंबा यह पुल पटना के कच्ची दरगाह को वैशाली जिले के बिदुपुर से जोड़ता है।

नीतीश सेतु

अपनी भाषा में पढ़ें

पटना : पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार के वैशाली जिले में गंगा नदी पर बने नीतीश सेतु का उद्घाटन किया। करीब 4,280 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 19.7 किलोमीटर लंबा यह पुल पटना के कच्ची दरगाह को वैशाली जिले के बिदुपुर से जोड़ता है। इस मौके पर बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त), केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, बिहार के सीएम सम्राट चौधरी और अन्य लोग मौजूद रहे।

Read More : झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने 11वीं के अग्रिम नामांकन पर DEO से की शिकायत

4,280 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ नीतीश सेतु

गंगा नदी पर बना नीतीश सेतु एक एक्सट्राडोज्ड केबल-स्टेयड पुल है। इस परियोजना की कुल लंबाई 19.7 किलोमीटर है। इसे लगभग 4,280 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। यह पुल पटना जिले में NH-22 पर स्थित कच्ची दरगाह को वैशाली जिले में NH-322 पर स्थित बिदुपुर से जोड़ता है। परियोजना में 9.7 किलोमीटर लंबा मुख्य पुल और 10 किलोमीटर लंबी एप्रोच सड़कें शामिल हैं।

नीतीश कुमार के नाम पर रखा गया है पुल

गंगा पर बने इस पुल का नाम बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार के नाम पर रखा गया है। इसके उद्घाटन को लेकर मंत्री निशांत कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम के प्रति आभार जताया। निशांत कुमार ने कहा, “पीएम नीतीश सेतु का उद्घाटन कर रहे हैं। मेरे पिता के नाम पर नीतीश सेतु का नाम रखे जाने के लिए मैं पीएम और सीएम सम्राट चौधरी का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं।” उन्होंने कहा कि यह उनके पिता की दूरदृष्टि, मार्गदर्शन और बिहार के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही, यह बिहार की सेवा में उनके 20 वर्षों के योगदान के प्रति सम्मान भी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *