रांची :मौसम विभाग के अनुसार, 22 नवंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, इस दिन भारी बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं, 23 नवंबर से मौसम में बदलाव आने और आसमान साफ होने के आसार हैं। इसके साथ ही बारिश की गतिविधियों में भी कमी देखने को मिल सकती है।
सुबह और शाम के समय ठंड का असर बढ़ने की संभावना
बारिश के चलते दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है, जबकि सुबह और शाम के समय ठंड का असर बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने 24 और 25 नवंबर की सुबह रांची समेत राज्य के कई इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरे का अनुमान भी जताया है।



