नई दिल्ली: इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक से जुड़े सोशल मीडिया वीडियो को हटाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा। इन वीडियो में फिलिबेक कथित तौर पर हैदराबाद में आयोजित भारत समिट के दौरान ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा लगाते दिखाई दे रहे हैं।
शुक्रवार को होगी अगली सुनवाई
याचिका पर सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने वकील से कहा कि मामले की सुनवाई के समय संबंधित पीठ के सामने विस्तार से दलीलें रखें। इसके बाद याचिका को शुक्रवार के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमति दी गई।
याचिका पर सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने वकील से कहा कि मामले की सुनवाई के समय संबंधित पीठ के सामने विस्तार से दलीलें रखें। इसके बाद याचिका को शुक्रवार के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमति दी गई।
वकील रिजवान अहमद ने बताया कि यह कार्यक्रम तेलंगाना में राज्य सरकार और समृद्ध भारत फाउंडेशन समेत कुछ संस्थाओं के सहयोग से आयोजित किया गया था। भारत समिट का आयोजन 13 और 14 नवंबर को हुआ था। इसी दौरान फिलिबेक के बयान को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ। फिलिबेक ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तारीफ की थी। उन्होंने मतदाता सूची को साफ और पारदर्शी बनाने के लिए राहुल गांधी के अभियान का भी जिक्र किया था।






