रामगढ़ (नेमरा) : CM हेमंत सोरेन से आज यानी बुधवार को उनके पैतृक गांव नेमरा में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने CM की दिवंगत माता रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और मुख्यमंत्री के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुलाकात के दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों के सदस्य, प्रबुद्ध नागरिक और ग्रामीण मौजूद रहे।
Read More : रांची की झारखंड राय यूनिवर्सिटी के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत
लोगों से मिले CM , सुनीं समस्याएं
मां के निधन से जुड़ी शोक की घड़ी के बीच CM हेमंत सोरेन ने नेमरा पहुंचे लोगों से मुलाकात की। उन्होंने एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके आवेदनों को स्वयं प्राप्त किया। CM ने लोगों की बातों को गंभीरता से सुना। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं और मांगें उनके सामने रखीं।

अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
लोगों से मिले आवेदनों और उनकी समस्याओं को देखते हुए CM ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आवेदनों पर त्वरित और न्यायसंगत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। CM ने निर्देश दिया कि नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए, ताकि किसी को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद
CM से मुलाकात करने वालों में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए सामाजिक संगठनों के सदस्य, प्रबुद्ध नागरिक और ग्रामीण शामिल थे। सभी ने दिवंगत रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।





