पारंपरिक ‘कड़सा’ लोक नृत्य का रंग, ‘वंदे मातरम्’ के साथ यात्री सेवा व स्वच्छता अभियान की शुरुआत

रांची: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर गुरुवार को पारंपरिक ‘कड़सा’ लोक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति और ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गान के साथ दो बड़े अभियानों की शुरुआत हुई है। यहां यात्रियों की सुविधाओं और परिसर की साफ-सफाई को प्राथमिकता देते हुए ‘यात्री सेवा

'कड़सा' लोक नृत्य

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर गुरुवार को पारंपरिक ‘कड़सा’ लोक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति और ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गान के साथ दो बड़े अभियानों की शुरुआत हुई है।  यहां यात्रियों की सुविधाओं और परिसर की साफ-सफाई को प्राथमिकता देते हुए ‘यात्री सेवा अभियान’ और ‘स्वच्छता ही सेवा’ का विधिवत शुभारंभ किया गया है।

also read : रांची में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान का शुभारंभ, जनभागीदारी पर जोर

इस अवसर पर आगमन टर्मिनल पर यात्रियों का सांस्कृतिक स्वागत किया गया।  पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने पीतल के कलश, थाली और फूलों के साथ यात्रियों को तिलक लगाया गया. ढोल की थाप पर कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कड़सा लोक नृत्य ने समारोह को खास बना दिया।

लोक संस्कृति की प्रस्तुति के बाद अभियानों का औपचारिक शुभारंभ हुआ. इस दौरान एयरपोर्ट प्रबंधन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ एकजुट होकर सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया।

‘यात्री सेवा अभियान’ का मुख्य लक्ष्य एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को त्वरित सहायता और उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर उनके अनुभव को बेहतर बनाना है। वहीं, ‘स्वच्छता ही सेवा’ के तहत पूरे परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाए जाएंगे।

also read : ओरमांझी में ट्रिपल मर्डर केस : 11 को आजीवन कारावास, 50-50 हजार जुर्माना भी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *