रांची: झारखंड चैंबर चुनाव को लेकर प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को टीम तुलसी पटेल ने पूरी ताकत झोंक दी। टीम के सदस्यों ने मेन रोड से लेकर ओवरब्रिज तक विभिन्न बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने पक्ष में मतदान की अपील की।
इस दौरान टीम ने फिरायालाल, शास्त्री मार्केट, जय हिंद फार्मा, वूल हाउस, कश्मीर वस्त्रालय, जीईएल चर्च कॉम्प्लेक्स, सैनिक मार्केट, रोसपा टावर, रांची क्लब कॉम्प्लेक्स समेत अन्य प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में व्यापारियों से मुलाकात की। टीम के सदस्यों ने व्यापारियों से तुलसी पटेल की टीम के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए व्यापारी हित में मजबूती से काम करने का भरोसा दिलाया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान टीम ने रोशन लाल भाटिया, संदीप गाड़ोदिया, सुरेश मल्होत्रा, सुभाष राजगढ़िया, मुरारी अग्रवाल, कुंवर भाटिया, विकास सहाय, परमानंद कुजारा समेत अन्य चैंबर सदस्यों से भी मुलाकात की। टीम ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और चैंबर को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का भरोसा दिलाया।
स्वर्णभूमि हॉल में परिचय सत्र, बताया अपना विजन, मांगा आशीर्वाद
वहीं, टीम तुलसी पटेल की ओर से डांगराटोली स्थित स्वर्णभूमि हॉल में परिचय सत्र का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ चैंबर के सदस्य शामिल हुए। टीम के सदस्यों ने अपनी प्राथमिकताओं और व्यापारी हित में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष आरके सरावगी, अर्जुन जालान, अरुण बुधिया, गिरीश मल्होत्रा, प्रदीप शर्मा समेत चैंबर के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे।
पूर्व अध्यक्ष मनोज नरेड़ी, रंजीत गाड़ोदिया, दीपक मारू, प्रवीण जैन छाबड़ा, धीरज तनेजा और परेश गट्टानी ने व्यवसायियों को भरोसा दिलाया कि टीम तुलसी पटेल एक मजबूत टीम है। चैंबर को मजबूत बनाने और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी टीम एकजुट होकर काम करेगी। व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं को चैंबर के माध्यम से संबंधित विभागों और सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।
इस अवसर पर तुलसी पटेल, सीए आदित्य शाह, अमित शर्मा, अनिल अग्रवाल, अरुण भारतीय, ज्योति कुमारी, कमलेश संचेती, कुलवंत सिंह, मनीष सराफ, मोनिका गोयनका, नवजोत अलंग, पूजा ढाढा, राहुल साबू, राम बांगर, रोहित अग्रवाल, रोहित पोद्दार, साहित्य पवन, शैलेश अग्रवाल, विकास झाझरिया, विकास विजयवर्गीय और विनीता सिंघानिया समेत अन्य लोग मौजूद थे।