नुवोको विस्टास की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, आय और मुनाफे में दर्ज हुई बढ़ोतरी

रांची : नुवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में बेहतर वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी की आय, मुनाफे और सीमेंट बिक्री में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। कंपनी ने पहली तिमाही में

नुवोको विस्टास

रांची : नुवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में बेहतर वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी की आय, मुनाफे और सीमेंट बिक्री में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। कंपनी ने पहली तिमाही में 5.3 मिलियन टन सीमेंट की बिक्री की, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान कंपनी की कुल आय 9 प्रतिशत बढ़कर 3,129 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, ईबीआईटीडीए 7 प्रतिशत बढ़कर 572 करोड़ रुपये और कर पश्चात लाभ (PAT) 20 प्रतिशत बढ़कर 160 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

Read More : देवघर पहुंचे यूपी मंत्री धर्मवीर प्रजापति, बाबा बैद्यनाथ से की देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना

नुवोको विस्टास ने गुजरात के सूरत स्थित लिमला सीमेंट प्लांट में 20 लाख टन वार्षिक क्षमता वाली नई ग्राइंडिंग यूनिट का निर्धारित समय से पहले उद्घाटन किया है। कंपनी का कहना है कि इससे पश्चिम भारत में उसकी उत्पादन क्षमता और वितरण नेटवर्क को मजबूती मिलेगी। इसके अलावा, कच्छ (गुजरात) में चल रही क्षमता विस्तार परियोजनाएं तय समय के अनुसार आगे बढ़ रही हैं। वहीं, विरमगाम (सचाना) में नए बल्क सीमेंट टर्मिनल का निर्माण भी शुरू हो गया है, जिसे वित्त वर्ष 2027-28 की दूसरी तिमाही तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक जयकुमार कृष्णास्वामी ने कहा कि वैश्विक भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद कंपनी ने परिचालन दक्षता, लागत नियंत्रण और बेहतर परियोजना प्रबंधन के दम पर मजबूत प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि समय से पहले नई ग्राइंडिंग यूनिट का शुरू होना कंपनी की बेहतर परियोजना निष्पादन क्षमता का प्रमाण है। कंपनी ने यह भी बताया कि वित्त वर्ष 2028 तक अपनी कुल सीमेंट उत्पादन क्षमता 3.5 करोड़ टन प्रतिवर्ष तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *