नीता अंबानी फॉर्च्यून इंडिया की ‘मोस्ट पावरफुल वूमेन 2026’ सूची में शीर्ष पर

मुंबई। रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती नीता एम. अंबानी को फॉर्च्यून इंडिया की ‘मोस्ट पावरफुल वूमेन 2026’ सूची में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उन्हें दूरदर्शी नेतृत्व, संस्थान निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता और समावेशी विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। रिलायंस

मुंबई। रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती नीता एम. अंबानी को फॉर्च्यून इंडिया की ‘मोस्ट पावरफुल वूमेन 2026’ सूची में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उन्हें दूरदर्शी नेतृत्व, संस्थान निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता और समावेशी विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। रिलायंस फाउंडेशन के माध्यम से अब तक 10 करोड़ से अधिक लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है, जिनमें 2.9 करोड़ बच्चे शामिल हैं।

फॉर्च्यून इंडिया ने मुंबई के फोर सीज़न्स होटल में अपने प्रमुख ‘मोस्ट पावरफुल वूमेन 2026’ समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर व्यापार, वित्त, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा, सार्वजनिक नीति और उद्यमिता जैसे विभिन्न क्षेत्रों की देश की अग्रणी महिला नेताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2026 की उन 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची जारी की गई, जो भारत की आर्थिक और व्यावसायिक दिशा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

कार्यक्रम में नेतृत्व के भविष्य, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), वित्तीय सशक्तिकरण, उद्यमिता, समावेशन और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान अपने संबोधन में श्रीमती नीता अंबानी ने कहा कि नेतृत्व की वास्तविक पहचान केवल उपलब्धियों से नहीं, बल्कि करुणा, समावेशिता और अवसर सृजन से होती है। उन्होंने कहा कि भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण में निवेश सबसे महत्वपूर्ण है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.