निक्की प्रधान का खूंटी में भव्य स्वागत, जिला प्रशासन ने किया सम्मानित

खूंटी : एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी निक्की प्रधान को सोमवार को खूंटी जिला प्रशासन ने सम्मानित किया। जिले की इस गौरवशाली खिलाड़ी के सम्मान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक से समाहरणालय तक रोड शो निकाला

निक्की प्रधान
खूंटी में निक्की प्रधान का रोड शो

अपनी भाषा में पढ़ें

खूंटी : एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी निक्की प्रधान को सोमवार को खूंटी जिला प्रशासन ने सम्मानित किया। जिले की इस गौरवशाली खिलाड़ी के सम्मान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक से समाहरणालय तक रोड शो निकाला गया। इस दौरान स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। समाहरणालय सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में DC मो. जावेद हुसैन और उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश ने निक्की प्रधान को स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर उनके माता-पिता और शुरुआती कोच दशरथ महतो को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खूंटी जिला हॉकी के अध्यक्ष अशोक भगत भी मौजूद रहे।

Read More : जमशेदपुर में Blinkit डिलीवरी वर्करों का विरोध, भुगतान बढ़ाने की मांग

सम्मान में निकाले गए रोड शो

निक्की प्रधान के सम्मान में निकाले गए रोड शो के दौरान बिरसा कॉलेज परिसर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद बाजारटांड़ में जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस आयोजन में निक्की प्रधान की खेल उपलब्धियों का सम्मान करने के साथ झारखंड के महापुरुषों के योगदान को भी याद किया गया। रोड शो के दौरान स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह देखने को मिला।

DC बोले- युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं निक्की प्रधान

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए DC मो. जावेद हुसैन ने कहा कि निक्की प्रधान की उपलब्धि देश, राज्य और जिले के लिए गौरव की बात है। उनकी सफलता जिले के बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। DC ने कहा कि प्रत्येक बच्चे में अलग-अलग प्रतिभाएं होती हैं। अभिभावकों, शिक्षकों और समाज की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों की रुचि को पहचानें और उन्हें उचित मार्गदर्शन के साथ आगे बढ़ने के अवसर दें। उन्होंने निक्की प्रधान से उभरते खिलाड़ियों के साथ अपने अनुभव साझा करने का भी आग्रह किया, ताकि युवा खिलाड़ी उनसे प्रेरणा लेकर खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *