जमशेदपुर में निखार सबलोक हत्याकांड, राघव के ठिकानों पर छापा

जमशेदपुर : चर्चित होटल कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड की जांच में पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई तेज की। सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले के मुख्य साजिशकर्ता बताए जा रहे अशोक सिंह उर्फ राघव के सोनारी स्थित कार्यालय और अन्य ठिकानों पर

निखार सबलोक
राघव के ठिकानों में पुलिस की छापेमारी और गोल घेरे में मृतक निखार सबलोक

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : चर्चित होटल कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड की जांच में पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई तेज की। सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले के मुख्य साजिशकर्ता बताए जा रहे अशोक सिंह उर्फ राघव के सोनारी स्थित कार्यालय और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस टीम ने कार्यालय में मौजूद दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों की जांच की। कार्रवाई के दौरान मामले से जुड़े संभावित साक्ष्यों और दस्तावेजों को खंगाला गया।

Read More : रांची के अपूर्व कुमार बने सेना में लेफ्टिनेंट, राष्ट्रपति ने दिया नियुक्ति पत्र

डीएसपी की मौजूदगी में कार्यालय की तलाशी

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे सरायकेला, चौका, सोनारी और बिष्टुपुर पुलिस की टीम राघव के सोनारी स्थित कार्यालय पहुंची। कानूनी प्रक्रिया के तहत पुलिस ने राघव की पत्नी रूबी सिंह को भी मौके पर बुलाया। करीब 3 बजे रूबी सिंह के पहुंचने के बाद डीएसपी की मौजूदगी में कार्यालय से जुड़े कागजात और अन्य सामग्रियों की जांच की गई। पुलिस ने मामले से संबंधित संभावित साक्ष्यों और दस्तावेजों की तलाश की। मालूम हो कि 24 अगस्त को चांडिल स्थित 10th माइलस्टोन होटल के पास निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की जांच में यूपी से बुलाए गए कथित शूटरों और अशोक सिंह उर्फ राघव की भूमिका सामने आने के बाद राघव समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

फरार शूटर धनबाद में गिरफ्तार

हत्याकांड में शामिल एक कथित फरार शूटर को हाल ही में धनबाद के निरसा में पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच और तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार, सोमवार को की गई कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत मामले से जुड़े अन्य साक्ष्य और दस्तावेज जुटाने के उद्देश्य से की गई। छापेमारी के बाद इलाके में दिनभर पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर चर्चा बनी रही।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *