रांची: बीसीआइ टाइटेनियम चैप्टर की बिजनेस बैठक बुधवार को स्थानीय होटल में हुई। बैठक में नयी कार्यसमिति ने कार्यभार संभाला। नयी कार्यकारिणी समिति में अध्यक्ष डॉ. शिप्रा साह, उपाध्यक्ष सुदर्शन अग्रवाल, सचिव प्रशांत साहू और कोषाध्यक्ष अमिताभ मृदुल भेंगराज शामिल हैं। वहीं, हिमानी गुप्ता को चैप्टर का सलाहकार बनाया गया है।
सदस्यों के बीच बेहतर कारोबारी नेटवर्क तैयार करना चैप्टर की प्राथमिकता होगी : डॉ. शिप्रा साह
नयी अध्यक्ष डॉ. शिप्रा साह ने कहा कि रेफरल बिजनेस को बढ़ावा देने के साथ सदस्यों के बीच बेहतर कारोबारी नेटवर्क तैयार करना चैप्टर की प्राथमिकता होगी। आपसी सहयोग और नियमित संपर्क के माध्यम से सदस्यों के कारोबार को नयी ऊंचाई दी जा सकती है।
रेफरल बिजनेस देना और लेना, दोनों जरूरी हैं : मेंटर किशोर मंत्री
मेंटर किशोर मंत्री ने नयी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रेफरल बिजनेस देना और लेना, दोनों जरूरी हैं। सदस्यों को एक-दूसरे पर भरोसा एवं विश्वास कायम रखते हुए मिलकर काम करना चाहिए। आपसी सहयोग और मजबूत कारोबारी नेटवर्क से सभी सदस्यों को लाभ मिल सकता है।
बैठक में सदस्यों ने आगामी कार्ययोजना और बिजनेस ग्रोथ को लेकर चर्चा की। साथ ही बिजनेस देने वाले सदस्यों के प्रति आभार जताया गया। बेहतर कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।
टीम भावना के साथ काम करते हुए चैप्टर को और मजबूत बनाया जा सकता है : एमडी धीरज ग्रोवर
बीसीआइ के एमडी धीरज ग्रोवर ने कहा कि सदस्यों के बीच बेहतर तालमेल और नियमित रेफरल से कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने नयी कार्यसमिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि टीम भावना के साथ काम करते हुए चैप्टर को और मजबूत बनाया जा सकता है।
बैठक में ये रहे मौजूद
निदेशक अजय कुमार, शिव कुमार, रमेश कुमार, अनुज अग्रवाल, सुदर्शन अग्रवाल, संतोष सोनी, शिल्पा केजरीवाल, सुजीत कुमार, अमित किशोर, अभिषेक कुमार सिंह, नीरज कुमार, प्रह्लाद अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल समेत कई सदस्य मौजूद थे।




