रांची प्रेस क्लब में 21 नवंबर को राष्ट्रीय पत्रकारिता संगोष्ठी, कई दिग्गज होंगे शामिल

रांची : रांची प्रेस क्लब की मैनेजिंग कमेटी की बैठक 26 अक्टूबर को अध्यक्ष शंभु नाथ चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कैंटीन संचालन, राष्ट्रीय पत्रकारिता संगोष्ठी, कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी, दिवाली बोनस और क्लब की सुविधाओं से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी

रांची प्रेस क्लब
रांची प्रेस क्लब

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची प्रेस क्लब की मैनेजिंग कमेटी की बैठक 26 अक्टूबर को अध्यक्ष शंभु नाथ चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कैंटीन संचालन, राष्ट्रीय पत्रकारिता संगोष्ठी, कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी, दिवाली बोनस और क्लब की सुविधाओं से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

1 दिसंबर से शुरू होंगी कैंटीन की सेवाएं

कैंटीन संचालन के लिए इच्छुक लोगों से प्रस्ताव मांगे गए थे। निर्धारित समयसीमा तक रवि सागर की ओर से एकमात्र प्रस्ताव प्राप्त हुआ। बैठक में उनके साथ एग्रीमेंट करने पर सहमति बनी। क्लब की कैंटीन सेवाएं 1 दिसंबर से शुरू होंगी।

Read More : केबुल बस्ती में आग से मची अफरा-तफरी, आसपास के घरों को दमकल ने बचाया

21 नवंबर को राष्ट्रीय पत्रकारिता संगोष्ठी

रांची प्रेस क्लब और रांची विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म की ओर से संयुक्त रूप से 21 नवंबर 2026 को पत्रकारिता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसमें देश के कई नामचीन पत्रकार शामिल होंगे।

कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी, 2 हजार रुपये बोनस

बैठक में क्लब के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई। इसके तहत मैनेजर के वेतन में प्रतिमाह 1,500 रुपये, सहायक मैनेजर के वेतन में 1,200 रुपये और अन्य कर्मचारियों के वेतन में 1,000-1,000 रुपये की वृद्धि होगी। इसके अलावा दीपावली के अवसर पर क्लब के सभी कर्मचारियों को 2,000-2,000 रुपये बोनस देने की भी स्वीकृति दी गई।

क्लब की सुविधाओं में सुधार के प्रस्ताव मंजूर

मैनेजिंग कमेटी ने क्लब के सभी फ्लोर पर खराब लाइट बदलने और सभी कमरों में पर्दे लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके साथ ही कॉन्फ्रेंस रूम में जरूरी मरम्मत कार्य कराने पर भी सहमति बनी।

सदस्यता शुल्क 600 रुपये, 1 दिसंबर तक जमा करना जरूरी

वर्ष 2026-27 के लिए क्लब के सदस्यता शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। सभी सदस्यों से इस वर्ष का 600 रुपये सदस्यता शुल्क जमा करने का आग्रह किया गया है। बैठक में तय किया गया कि 1 दिसंबर तक सदस्यता शुल्क जमा करने वाले सदस्य ही आगामी आयोजनों में भाग ले सकेंगे। जिन सदस्यों की पत्रकारिता के 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं, उनसे अपने अनुभव से जुड़े प्रमाण जमा कराने का अनुरोध किया गया है।

सुशील कुमार सिंह मंटू का त्यागपत्र रिकॉर्ड में दर्ज

क्लब के सदस्य सुशील कुमार सिंह मंटू का त्यागपत्र 20 अक्टूबर 2026 को क्लब के आधिकारिक ईमेल पर प्राप्त हुआ था। बैठक में बताया गया कि क्लब के बायलॉज के अनुसार उनके त्यागपत्र को रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया है।

बैठक में ये सदस्य रहे उपस्थित

बैठक में सचिव अभिषेक सिन्हा, संयुक्त सचिव चंदन भट्टाचार्य, कार्यकारिणी सदस्य राजन बॉबी, प्रतिमा सिंह, संजय सुमन, निर्भय कुमार, संतोष कुमार सिन्हा, अशोक गोप, सौरभ शुक्ला, विजय गोप, चंदन वर्मा और अमित कुमार उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.