केबुल बस्ती में आग से मची अफरा-तफरी, आसपास के घरों को दमकल ने बचाया

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबुल बस्ती स्थित तीन नंबर लाइन में बुधवार को एक खपरैल मकान में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घर में रखा घरेलू सामान बाहर निकालने का मौका

केबुल बस्ती
मकान में लगी आग

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबुल बस्ती स्थित तीन नंबर लाइन में बुधवार को एक खपरैल मकान में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घर में रखा घरेलू सामान बाहर निकालने का मौका तक नहीं मिला और देखते ही देखते पूरा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Read More : विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो की बैठक में फैसला, सादगी से मनेगा स्थापना दिवस

दो दमकल गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

आग लगने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया। स्थिति गंभीर होने पर अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही झारखंड अग्निशमन विभाग की दो दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास के अन्य घरों को इसकी चपेट में आने से बचा लिया गया।

गैस रिसाव से आग लगने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मकान में आग लगने की वजह गैस रिसाव होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद ही घटना की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

शकुंतला देवी के सामने रोजमर्रा की जरूरतों का संकट

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग से प्रभावित मकान शकुंतला देवी का है। उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर बताई जा रही है। घर में रखा सामान नष्ट हो जाने के बाद उनके सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने की चुनौती खड़ी हो गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों से पीड़ित महिला की मदद के लिए आगे आने की अपील की है। साथ ही प्रशासन से नुकसान का आकलन कर शकुंतला देवी को नियमानुसार मुआवजा देने और जरूरी राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.