मनोरंजन डेस्क : सोशल मीडिया पर पिछले कुछ हफ्तों से Mr. Faisu यानी फैसल शेख की शादी को लेकर खूब चर्चा हो रही थी। इस बीच, उनकी शादी का एक कार्ड भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। कार्ड में दावा किया गया था कि फैसल शेख तान्या नाम की लड़की से शादी करने वाले हैं। अब आखिरकार शनिवार को फैसल शेख ने निकाह कर लिया है। उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस को इसकी झलक दिखाई है। टिकटॉक से मशहूर हुए Mr. Faisu ने सऊदी अरब के मदीना शहर में निकाह किया। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी शादी की खूब चर्चा हो रही है और फैंस भी इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
Read More : रामगढ़ में वोटर लिस्ट की जांच तेज, आयुक्त ने BLO को दिए निर्देश
इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर क्या लिखा?
Mr. Faisu ने निकाह की कई तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “और हमने तुम्हें जोड़ों में बनाया” (कुरान 78:8)। उन्होंने आगे लिखा, “अल्हम्दुलिल्लाह, एक सपना सच हो गया। मदीना के खूबसूरत शहर में पूरे परिवार की मौजूदगी में निकाह हुआ। यह एक ऐसा आशीर्वाद है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।” फैसल ने आगे लिखा कि वे अपनी जिंदगी के इस खूबसूरत सफर की शुरुआत कर रहे हैं और चाहते हैं कि लोग उन्हें अपनी दुआओं में याद रखें। उन्होंने अल्लाह से अपनी शादी को प्यार और बरकत से नवाजने की दुआ भी की।
View this post on Instagram
सेलेब्रिटीज ने दी शादी की बधाई
फैसल शेख की पत्नी के बारे में अभी कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, शादी की तस्वीरों में दोनों साथ नजर आ रहे हैं और प्रशंसक उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई सेलेब्रिटीज ने भी पोस्ट पर कमेंट कर फैसल को शादी की बधाई दी। ‘लॉक अप: सच या सजा’ की विजेता श्रेया कालरा ने कमेंट में ‘मुबारक हो’ लिखा। वहीं, अभिनेत्री आयशा खान ने भी ‘मुबारक’ कहकर उन्हें बधाई दी।
कौन हैं Mr. Faisuयानी फैसल शेख?
फैसल शेख को सोशल मीडिया पर Mr. Faisu के नाम से जाना जाता है। लॉकडाउन के दौरान टिकटॉक पर उनके वीडियो वायरल हुए, जिसके बाद वह लोकप्रिय हो गए। धीरे-धीरे उन्होंने कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में अपनी पहचान बनाई। फिलहाल इंस्टाग्राम पर उनके 33.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के बाद फैसल ने कई रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया। इनमें ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘झलक दिखला जा 10’ और ‘द 50’ शामिल हैं।



