रांची। रांची की मोनिका गोयंका ने जेसीआई में (Zone Vice President) का महत्वपूर्ण दायित्व प्राप्त कर शहर का गौरव बढ़ाया है। वाराणसी में आयोजित JCI के कार्यक्रम में उनका चयन ZVP पद के लिए किया गया।मोनिका गोयंका ने इससे पहले जेसीआई यूथ की अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल में उल्लेखनीय एवं प्रभावशाली कार्य किया। उनके नेतृत्व में संगठन की गतिविधियों को नई ऊर्जा मिली और सामाजिक एवं युवा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए।
also read : कोयला कर्मियों के PF के 1300 करोड़ DHFL में निवेश, 727.67 करोड़ डूबे: हाईकोर्ट ने दिया CBI जांच का
उनके इसी उत्कृष्ट नेतृत्व, सक्रियता और कार्यक्षमता को देखते हुए उन्हें जेसीआई में उच्च स्तर की जिम्मेदारी के लिए चुना गया। यह उपलब्धि उनके नेतृत्व पर संगठन के विश्वास को दर्शाती है।
मोनिका गोयंका का ZVP बनना न केवल उनके लिए, बल्कि रांची के लिए भी गर्व का विषय है। विशेष रूप से एक महिला के रूप में उन्होंने संगठनात्मक नेतृत्व के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। मालूम के माेनिका गोयनका कई समाजिक संगठनों के विभीन्न पदो पर कार्य कर चुकी है। वर्तमान समय में राज्य की सबसे बड़ी व्यापारी संगठन एफजेसीसीआई में तुलसी
पटेल टीम में शामिल हैं।
उनके चयन पर सामाजिक एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। लोगों ने विश्वास जताया कि मोनिका गोयंका अपनी कार्यक्षमता और अनुभव से जेसीआई को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।




