फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का बड़ा सम्मान

नई दिल्ली : फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी बहादुरी के लिए इजरायल में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसका ऐलान खुद इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने किया है। 30 सितंबर को फ्लाइट FZ 1073 में बड़ा हादसा होने का

स्मित मच्छार
कैप्टन स्मित मच्छार (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली : फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी बहादुरी के लिए इजरायल में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसका ऐलान खुद इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने किया है। 30 सितंबर को फ्लाइट FZ 1073 में बड़ा हादसा होने का खतरा पैदा हो गया था, लेकिन कैप्टन स्मित ने अपनी सूझबूझ और हिम्मत से बड़ी दुर्घटना टालने में मदद की। इस दौरान 6 इजरायली नागरिकों ने भी उनकी मदद की थी। इन सभी नागरिकों को 8 अक्टूबर को सम्मानित किया गया।

Read More : रांची में T20 मैच पर बारिश का साया, जानें मौसम का हाल

स्मित मच्छार के ठीक होने का इंतजार कर रहा इजरायल

इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग 8 अक्टूबर को यरूशलम में आयोजित एक सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने फ्लाइट FZ 1073 में सवार 6 इजरायली नागरिकों को मेडल फॉर सिविलियन ब्रेवरी यानी नागरिक वीरता पुरस्कार दिया। इन लोगों ने विमान में संकट के दौरान हमलावर को काबू करने और कैप्टन स्मित की मदद करने में अहम भूमिका निभाई थी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति हर्जोग ने इन लोगों की बहादुरी की तारीफ की। उन्होंने भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जल्द ठीक होने की कामना भी की।

राष्ट्रपति ने कहा, “यह इंसानी जज्बे की ताकत है, जिसने बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। आज हम इजरायल के इन बहादुर लोगों को सम्मानित कर रहे हैं। हम भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार के पूरी तरह ठीक होने की कामना करते हैं। जब वह ठीक हो जाएंगे, तब इजरायल की ओर से उन्हें नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार दिया जाएगा। कैप्टन को सम्मानित करना मेरे लिए गर्व और सौभाग्य की बात होगी।”

इन 6 इजरायली नागरिकों को मिला वीरता पुरस्कार

राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने जिन 6 लोगों को सम्मानित किया, उनमें ज्विका मानेस, ताली मानेस, यानीव हायुन, डॉ. शोता मुसायेव, असाफ राजुआन और पारडिलोव शामिल हैं। इन लोगों ने विमान में हमलावर पायलट को काबू करने और कैप्टन स्मित मच्छार की मदद करने में भूमिका निभाई थी। सम्मान समारोह के दौरान राष्ट्रपति ने इन नागरिकों के साहस की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी बहादुरी दिखाती है कि खतरे के समय कुछ लोग पीछे हटने के बजाय उसका सामना करने के लिए आगे आते हैं।

उन्होंने कहा, “आपको मेडल फॉर सिविलियन ब्रेवरी इसलिए दिया जा रहा है, क्योंकि आपने इजरायल के साहस और मूल्यों को दुनिया के सामने पेश किया। आपने सूझबूझ के साथ अद्भुत बहादुरी दिखाई। यह ऐसा साहस है, जिसमें खतरे के बावजूद आगे बढ़कर उसका सामना किया जाता है।”

हमास हमले के बाद शुरू किया गया था यह पुरस्कार

इजरायल के राष्ट्रपति ने नागरिक वीरता पुरस्कार की शुरुआत 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमास हमले के बाद की थी। उस हमले के दौरान कई लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की जान बचाई थी। इस पुरस्कार के जरिए उन आम नागरिकों को सम्मानित किया जाता है, जो दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना खतरे का सामना करते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *