सीएम हेमंत सोरेन से मिले मंत्री, पूर्व मंत्री, सांसद व विधायक, स्मृति-शेष स्व. रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

नेमरा: सीएम हेमंत सोरेन से आज मंगलवार को उनके पैतृक आवास पर झारखंड के मंत्री योगेंद्र प्रसाद, चतरा सांसद काली चरण सिंह, विधायक डॉ. कुशवाहा शशि भूषण मेहता, विधायक नागेंद्र महतो, विधायक सुदीप गुड़िया, बिहार के दरभंगा के एम.एल.सी सुनील चौधरी, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता,

सीएम हेमंत सोरेन से मिले मंत्री

अपनी भाषा में पढ़ें

नेमरा: सीएम  हेमंत सोरेन से आज मंगलवार को उनके पैतृक आवास पर झारखंड के मंत्री  योगेंद्र प्रसाद, चतरा सांसद  काली चरण सिंह, विधायक  डॉ. कुशवाहा शशि भूषण मेहता, विधायक  नागेंद्र महतो, विधायक  सुदीप गुड़िया, बिहार के दरभंगा के एम.एल.सी  सुनील चौधरी, पूर्व मंत्री  सत्यानंद भोक्ता, पूर्व राज्यसभा सांसद  दीपक प्रकाश, पूर्व सांसद  रविंद्र कुमार राय, पूर्व विधायक  देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह एवं  जानकी यादव,  दिनेशानंद गोस्वामी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व आगंतुकों ने मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। साथ ही मुख्यमंत्री की पूजनीय माता स्व. रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धसुमन अर्पित किया।

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन ने निरीक्षण कर अपनी पूजनीय माता स्व. रूपी सोरेन के दशकर्म एवं संस्कार भोज की चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने लगाये जा रहे पंडाल, पार्किंग, बैरिकेडिंग सहित अन्य सुविधाओं की वस्तुस्थिति से अवगत हुए।

also read : रांची में पार्किंग के नए निर्देश, दोपहिया के ₹10 और कार के ₹30 तय

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.