रॉयल्टी भुगतान को लेकर झारखंड के ठेकेदार लामबंद, आंदोलन की तैयारी में संवेदक संघ

रांची : झारखंड संवेदक संघ की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को रांची के मोरहाबादी स्थित मंगलम गार्डन में आयोजित हुई। इसमें राज्य के विभिन्न जिलों से आए ठेकेदारों ने हिस्सा लिया। बैठक में रॉयल्टी भुगतान से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। ठेकेदारों ने अपनी

संवेदक संघ

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड संवेदक संघ की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को रांची के मोरहाबादी स्थित मंगलम गार्डन में आयोजित हुई। इसमें राज्य के विभिन्न जिलों से आए ठेकेदारों ने हिस्सा लिया। बैठक में रॉयल्टी भुगतान से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। ठेकेदारों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन और न्यायिक लड़ाई लड़ने के साथ संगठन को जिला स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में मुख्य रूप से गोपाल प्रसाद गुप्ता, एजाज अंसारी, गौतम उपाध्याय, राजीव सिंह, राजेश गुप्ता, अजीत गुप्ता और केदार गोप सहित विभिन्न जिलों के संवेदक शामिल हुए।

Read More : रांची नगर निगम की राजस्व वसूली में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, महापौर ने दिए सख्त निर्देश

रॉयल्टी भुगतान नहीं होने का उठा मुद्दा

बैठक में हजारीबाग के दीपक मेहता ने वर्ष 2020 की रॉयल्टी से संबंधित समस्याओं को उठाया। उन्होंने कहा कि नए नियम लागू होने की तिथि से पहले किए गए कार्यों का भी भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने इस मामले को गंभीरता से उठाते हुए ठेकेदारों की परेशानी से सभी को अवगत कराया। वहीं, कोडरमा जिला संवेदक संघ के अध्यक्ष विमल मोदी ने कहा कि इस लड़ाई को जीतने के लिए आंदोलन, न्यायिक प्रक्रिया और जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाने की रणनीति अपनानी होगी। उन्होंने कहा कि सभी जिलों के स्थानीय विधायक, सांसद और मंत्रियों के समक्ष इस मुद्दे को मजबूती से उठाना होगा। इसके साथ ही प्रत्येक जिले में संगठन को मजबूत करना जरूरी है।

आंदोलन और कानूनी लड़ाई की रणनीति पर चर्चा

बैठक में शामिल संवेदकों ने रॉयल्टी की समस्या और नए नियमों से जुड़ी परेशानियों पर अपने विचार रखे। सभी ने संगठन को एकजुट कर मजबूत आंदोलन चलाने की जरूरत बताई। ठेकेदारों का कहना था कि अपनी मांगों को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर भी दबाव बनाना होगा। बैठक में आगे की रणनीति तय करने पर चर्चा हुई। इसमें आंदोलन, कानूनी लड़ाई और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचाने पर सहमति बनी।

कई जिलों के संवेदकों ने रखे अपने विचार

बैठक में रांची से वीरेंद्र गुप्ता, बोकारो से राकेश चौधरी और विनोद कुमार नायक, जामताड़ा से प्रभु मित्तल और विनय कुमार सिंह, धनबाद से साकेत, राजेश सिंह, मंजय और रामप्रवेश, कोडरमा से रामप्रवेश, पाकुड़ से चंदन कुमार सिंह, साहिबगंज से मनोज कुमार, रामगढ़ से दयाशंकर प्रसाद, लातेहार से रंजीत कुमार, गुमला से प्रेम नायक और संतोष कुमार गुप्ता, सिमडेगा से मोहम्मद मोइनुद्दीन, पश्चिम सिंहभूम से चंद्र मोहन बरवा और लोहरदगा से सूरज अग्रवाल सहित पलामू के संवेदक भी उपस्थित रहे। बैठक में रांची जिला संवेदक संघ की ओर से राकेश चौधरी को अध्यक्ष और मुरली चौधरी को सचिव चुने जाने की जानकारी दी गई। वहीं, सभी जिलों में संगठन को मजबूत करने और रॉयल्टी भुगतान की समस्या को लेकर आगे की आंदोलनात्मक रणनीति तय करने पर जोर दिया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *