आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में बच्चों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा बहनों से हुआ आत्मीय संवाद

रांची: राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा की पहल पर आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा बहनों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों, माताओं-बहनों एवं समाज के बीच सेवा कार्यों में जुटी कर्मियों के

आंगन मिलन सेवा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची:  राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा की पहल पर आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा बहनों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों, माताओं-बहनों एवं समाज के बीच सेवा कार्यों में जुटी कर्मियों के विचारों और अनुभवों को सुना गया तथा उनके समर्पण एवं योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

also read : नामकुम की तत्कालीन अंचल अधिकारी शुभ्रा रानी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा बहनों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा गया कि वे समाज की आधारशिला को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं संस्कार निर्माण के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी भूमिका अत्यंत सराहनीय है।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के बीच रहकर सेवा करने वाली माताओं-बहनों से संवाद करना, उनके अनुभवों को समझना तथा उनके कार्यों के प्रति सम्मान प्रकट करना रहा। वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा बहनों का समर्पण, सेवा भावना और संवेदनशीलता समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों के बीच आत्मीयता बढ़ाने के साथ जनसेवा की भावना को भी सशक्त बनाते हैं।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के 25 वर्षों के सेवा संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा गया कि माताओं-बहनों का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद जनसेवा की सबसे बड़ी ताकत है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, सम्मान और जनकल्याण की भावना पहुंचाना ही इस संकल्प का मूल उद्देश्य है।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित 

भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी  अजय राय, भाजपा नेता  अमित नाथ चरण, मंडल अध्यक्ष  पुरुषोत्तम मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष  मुक्तिनाथ मिश्रा, मंडल महामंत्री  मनसा महतो, मंडल उपाध्यक्ष  राजेश श्रीवास्तव,  के.डी. सिंह, मंडल मंत्री  मिकी महतो, ग्राम प्रधान  सरा पहन, वार्ड सदस्य  अमित रंजन पांडेय,  रतनू कुजूर,  राजेश यादव,  गणेश सिंह,  अरविंद सिंह,  अमर कच्छप, श्रीमती ज्योति देवी, श्रीमती अनुपा मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

also read : आरती कुमारी को सुदेश महतो ने किया सम्मानित, इंजीनियरिंग में मिली पीएचडी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.