नाबालिग दिव्यांग बच्ची से 3 साल तक दुष्कर्म के मामले में माता-पिता और भाई दोषी करार, 30 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

रांची : राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में नाबालिग दिव्यांग बच्ची से तीन साल तक दुष्कर्म और गर्भपात कराने के चर्चित मामले में पॉक्सो की विशेष अदालत ने पीड़िता की मां मुन्नी देवी, पिता कृष्णा प्रसाद और भाई सचिन कुमार को दोषी करार दिया

पॉक्सो की विशेष अदालत

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में नाबालिग दिव्यांग बच्ची से तीन साल तक दुष्कर्म और गर्भपात कराने के चर्चित मामले में पॉक्सो की विशेष अदालत ने पीड़िता की मां मुन्नी देवी, पिता कृष्णा प्रसाद और भाई सचिन कुमार को दोषी करार दिया है। अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर यह फैसला सुनाया। दोषियों की सजा पर 30 नवंबर को सुनवाई होगी।

मामला चेशायर होम रोड स्थित शिव मंदिर के पास का

मामला चेशायर होम रोड स्थित शिव मंदिर के पास का है। आरोप था कि पीड़िता के पिता और भाई उसका यौन शोषण करते थे। बच्ची के गर्भवती होने के बाद उसका गर्भपात कराया गया था। दिव्यांग होने और डर के कारण वह न तो इसका विरोध कर पा रही थी और न ही थाने में शिकायत दर्ज करा सकी।

बाद में पीड़िता ने अपने साथ हो रही घटना की जानकारी एक पड़ोसी को दी। पड़ोसी के माध्यम से यह मामला पुलिस तक पहुंचा।  इसके बाद बरियातू थाना पुलिस ने 1 जुलाई को पीड़िता की मां, पिता और एक भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में पीड़िता का एक अन्य भाई प्रदीप कुमार अब भी फरार है।

also read : हेमंत सोरेन से मिले पत्रकार सोमनाथ आर्य और लक्ष्मी कुमारी, दो किताबें कीं भेंट

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *