आरती कुमारी को सुदेश महतो ने किया सम्मानित, इंजीनियरिंग में मिली पीएचडी

रांची : रांची के तुरुप गांव की बेटी आरती कुमारी ने इंजीनियरिंग में पीएचडी हासिल कर झारखंड का नाम रोशन किया है। उन्होंने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT), मेसरा से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आरती तुरुप गांव की पहली महिला

आरती कुमारी
सुदेश महतो ने आरती को किया सम्मानित

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची के तुरुप गांव की बेटी आरती कुमारी ने इंजीनियरिंग में पीएचडी हासिल कर झारखंड का नाम रोशन किया है। उन्होंने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT), मेसरा से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आरती तुरुप गांव की पहली महिला हैं, जिन्होंने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में पीएचडी हासिल की है। इस उपलब्धि पर आज यानी मंगलवार को आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने आरती कुमारी के आवास पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने आरती को अंगवस्त्र और पारितोषिक भेंट किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Read More : रांची के 7 पार्क संचालकों पर लाखों बकाया, निगम ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

सुदेश महतो ने आरती की उपलब्धि को बताया प्रेरणादायक

आरती कुमारी को बधाई देते हुए सुदेश महतो ने कहा कि उनकी सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय है। यह उन गरीब और ग्रामीण परिवारों के बच्चों के लिए उम्मीद की नई किरण है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभा आर्थिक स्थिति की मोहताज नहीं होती। मेहनत, लगन, दृढ़ इच्छाशक्ति और शिक्षा के प्रति समर्पण से कठिन से कठिन लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

ग्रामीण बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा

सुदेश महतो ने कहा कि आरती कुमारी का सफर उन बेटियों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है, जो अभावों के बीच अपनी पहचान बनाने का सपना देखते हैं। आज गांव की बेटियां अपनी प्रतिभा और परिश्रम के दम पर नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को उचित अवसर, संसाधन और प्रोत्साहन मिले, तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का नाम रोशन कर सकती हैं।

युवाओं को आगे बढ़ने का मिलेगा प्रोत्साहन

सुदेश महतो ने कहा कि आजसू पार्टी शिक्षा, प्रतिभा और युवाओं की आकांक्षाओं को सम्मान देने के संकल्प के साथ ऐसी उपलब्धियों को प्रोत्साहित करती है। आरती कुमारी की सफलता झारखंड के युवाओं को यह विश्वास दिलाती है कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी मजबूत संकल्प और निरंतर प्रयास से सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने विश्वास जताया कि आरती की उपलब्धि से प्रेरणा लेकर झारखंड के ग्रामीण और गरीब परिवारों के अन्य बच्चे भी अपने सपनों को नई उड़ान देंगे और अपनी प्रतिभा से राज्य तथा देश का गौरव बढ़ाएंगे। आजसू परिवार की ओर से इंजीनियर आरती कुमारी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *