खूंटी : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA), 2013 में संभावित संशोधन को लेकर जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेताओं की चिंताओं के बीच प्रदेश संगठन अध्यक्ष सुरेश प्रसाद और प्रदेश महासचिव संजय कुंडू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने खूंटी लोकसभा सांसद कालीचरण मुंडा से उनके आवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने संभावित संशोधन से लाभुकों और पीडीएस विक्रेताओं पर पड़ने वाले प्रभावों से सांसद को अवगत कराया।
Read More : जगन्नाथपुर रथ यात्रा 2026 : सुरक्षा और व्यवस्थाओं का डीसी-एसएसपी ने लिया जायजा, दिए अहम निर्देश
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि यदि संशोधन के बाद अंत्योदय योजना के तहत चयनित छोटे परिवारों को कम खाद्यान्न मिलता है तो उन्हें खाद्य संकट का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही पहले से आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की स्थिति और अधिक प्रभावित होने की आशंका है।
कमीशन भुगतान का मुद्दा भी उठाया
प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से वर्तमान और पूर्व के लंबित NFSA तथा JSFSS कमीशन भुगतान की प्रक्रिया को सरल बनाकर जल्द भुगतान सुनिश्चित कराने का आग्रह भी किया। उनका कहना था कि भुगतान में देरी के कारण पीडीएस विक्रेताओं को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस पर सांसद कालीचरण मुंडा ने प्रतिनिधिमंडल की बात सुनने के बाद आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को संसद के पटल पर उठाएंगे।
Read More : श्री श्याम मित्र मंडल ने कराया 211वां सुंदरकांड पाठ, गूंजा भक्तिमय माहौल
संबंधित विभाग को पत्र भेजने का निर्देश
बैठक के दौरान सांसद ने अपने आप्त सचिव को संबंधित विभागीय मंत्री और विभाग के सचिव को पत्र भेजने का निर्देश दिया, ताकि लंबित कमीशन भुगतान के मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इस अवसर पर खूंटी जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार साहू, सिमडेगा जिला अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद, बिनोद प्रसाद, आदित्य मिश्रा, आनंद अग्रवाल और जितेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।
Read More : झारखंड का आम्रपाली आम पहुंचा दुबई, लूलू मॉल में मिली वैश्विक बाजार में नई पहचान




