जगन्नाथपुर रथ यात्रा 2026 : सुरक्षा और व्यवस्थाओं का डीसी-एसएसपी ने लिया जायजा, दिए अहम निर्देश

ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ यात्रा 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री और एसएसपी राकेश रंजन ने मंगलवार को संयुक्त रूप से पूरे रथ यात्रा मार्ग और मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया।
रथ यात्रा

रांची : ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ यात्रा 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री और एसएसपी राकेश रंजन ने मंगलवार को संयुक्त रूप से पूरे रथ यात्रा मार्ग और मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। इसके बाद नीलाद्री प्रशासनिक भवन में बैठक कर सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, यातायात, विद्युत और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

Read More : झारखंड का आम्रपाली आम पहुंचा दुबई, लूलू मॉल में मिली वैश्विक बाजार में नई पहचान

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रथ यात्रा मार्ग को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराने, श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने और सभी विभागों के बीच समन्वय के साथ तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया।

सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर विशेष जोर

जिला प्रशासन ने रथ यात्रा के पूरे मार्ग से अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। मेला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में एंबुलेंस और मेडिकल टीम तैनात रहेगी ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। साथ ही विद्युत विभाग को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि कहीं भी खुले बिजली के तार न हों। पूरी विद्युत व्यवस्था की जांच करने और निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बैकअप की व्यवस्था रखने को कहा गया है।

Read More : झारखंड के युवा शोधकर्ता कुणाल अंबष्टा को सम्मान, यूरोप के वैज्ञानिक मंच पर करेंगे रिसर्च प्रस्तुत

सीसीटीवी निगरानी, खोया-पाया केंद्र और स्वच्छता पर फोकस

प्रशासन ने मेला क्षेत्र में नियमित अंतराल पर साफ-सफाई कराने, पर्याप्त संख्या में बायो टॉयलेट लगाने और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनकी 24 घंटे कंट्रोल रूम से निगरानी होगी। इसके अलावा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां रेडी-टू-मूव स्थिति में तैनात रहेंगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रथ यात्रा मार्ग और मेला क्षेत्र में खोया-पाया केंद्र भी स्थापित किया जाएगा। मीडिया कवरेज के लिए वॉच टावर की व्यवस्था भी की जाएगी।

जगन्नाथपुर मेला समिति को यात्रा से जुड़ी सूचनाओं के प्रसार के लिए आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट बनाने का सुझाव दिया गया। साथ ही सभी स्वयंसेवकों को पहचान पत्र उपलब्ध कराने और उनका विस्तृत ब्रीफिंग सत्र आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि जगन्नाथपुर रथ यात्रा रांची की सांस्कृतिक धरोहर है और प्रशासन का प्रयास है कि इस वर्ष का आयोजन पूरी तरह सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भव्य हो। वहीं, वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

Read More : रांची में सिमलिया फार्महाउस के बाहर जुटे माही के फैंस,केक काटकर मनाया जन्मदिन

निरीक्षण और बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक (शहर) पारस राणा, पुलिस अधीक्षक (यातायात) राकेश सिंह, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) धनंजय, अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत, अपर प्रशासक रांची नगर निगम संजय कुमार, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण, नजारत उप समाहर्ता डॉ. सुदेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, विद्युत एवं सड़क विभाग के अभियंता, डीएसपी, संबंधित थाना प्रभारी, अग्निशमन पदाधिकारी तथा जगन्नाथपुर मंदिर समिति के सदस्य मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.