दो दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी 4 व 5 सितंबर को होंगे कई कार्यक्रम

16 वर्षो से राजधानी के मुख्यमार्ग पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आनंद उठा रहे राजधानी वासी रांची। श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति,रांची के सानिध्य में अलबर्ट एक्का चौक, मेन रोड में 4 व 5 सितंबर को दो दिवसीय श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा ।वर्तमान में श्री

Laddu Gopal Ji on Holi festival. Holi is a popular and significant Hindu festival celebrated as the Festival of Colours, Love and Spring. It celebrates the eternal and divine love of the god Radha and Krishna.

16 वर्षो से राजधानी के मुख्यमार्ग पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आनंद उठा रहे राजधानी वासी
रांची। श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति,रांची के सानिध्य में अलबर्ट एक्का चौक, मेन रोड में 4 व 5 सितंबर को दो दिवसीय श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा ।वर्तमान में श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति ,रांची के संरक्षक – रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सी पी सिंह व अजय मारू है।समिति के अध्यक्ष मुकेश काबरा ने कहा कि 4 व 5 सितंबर को श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति ,रांची की ओर से दो दिवसीय अलबर्ट एक्का चौक ,मेन रोड मै श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा ।

प्रथम दिवस 4 सितंबर को झांकी ओर बाल झांकी प्रतियोगिता का आयोजन

समिति के द्वारा लगातार 16 वर्षों से यह महोत्सव मनाया जा रहा हैं। प्रथम दिवस 4 सितंबर को झांकी ओर बाल झांकी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। वही दूसरे दिन 5 सितंबर को संध्या 7:00 बजे से दही- हांडी फोड़ प्रतियोगिता सह भजन संध्या सहित नृत्य नाटिका का भव्य व विशाल आयोजन रखा गया है।

समिति के संरक्षक सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि हमारी संस्कृति हमारी धरोहर है हर तरह के त्योहारों पर हम हमारी संस्कृति के तहत कार्यक्रम आयोजित करते हैं एवम आयोजन का उत्सव मनाते हैं। पूर्वी भारत की झलकियो के साथ ही दही हांडी प्रतियोगिता इस बार पुनःरांची में आकर्षण का केंद्र बनेगी।दही हांडी की होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कलाकारों में पुरुष और महिला गोविंदा की टीम भाग ले सकेगी ।

पुरस्कारों के वितरण में पुरस्कृत गोविंदा टीम के बीच नगद राशि व शील्ड का वितरण सहित प्रमाण पत्र भी समिति की ओर से दिया जाएगा।

संरक्षक सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ , सी पी सिंह ,अजय मारू व अध्यक्ष मुकेश काबरा ने कहा कि बैठक कर समिति द्वारा किए जा रहे बृहत कार्यक्रम की जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी ।आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य लगे हुए हैं जो नियमित कार्यक्रम को सजाने में अपना समय दे रहे हैं।आयोजन को सफल बनाने मे मुख्य रूप से नीरज कुमार, रविन्द्र मोदी, ऐश्वर्य सेठ,रमेन्द्र कुमार,कुणाल आजमानी, राज वर्मा,संजय जयसवाल ,कमलजीत सिंह शंटी,सतीश सिन्हा ,पूनम आनंद,संतोष सेठ, रामाशंकर बगड़िया ,नीरज चौधरी,प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार, राजीव वर्मा,ललन श्रीवास्तव,विपिन वर्मा,राजीव सहाय ,आनंद श्रीवास्तव,अमित चौधरी, मनीष लोधा सहित काफी संख्या में सदस्य लगे हुए है ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.