धनबाद स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से 130 लीटर शराब बरामद

धनबाद : धनबाद रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब के खिलाफ आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है। आरपीएफ की स्पेशल टास्क टीम ने बुधवार को ट्रेन संख्या 13051 के जनरल कोच से करीब 130 लीटर केन बीयर और अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब की कुल

शराब बरामद
ट्रेन से 130 लीटर शराब-बीयर बरामद।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

धनबाद : धनबाद रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब के खिलाफ आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है। आरपीएफ की स्पेशल टास्क टीम ने बुधवार को ट्रेन संख्या 13051 के जनरल कोच से करीब 130 लीटर केन बीयर और अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब की कुल अंकित कीमत करीब 38,160 रुपये बताई गई है। शराब और बीयर की बोतलों व केन पर ‘FOR SALE IN WB ONLY’ लिखा हुआ था। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त, धनबाद के निर्देशन में आरपीएफ की स्पेशल टास्क टीम बुधवार को धनबाद रेलवे स्टेशन पर गश्त और निगरानी कर रही थी। इसी दौरान ट्रेन संख्या 13051 प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर पहुंची।

Read More : JPSC-JSSC विवाद : बीजेपी ने मुख्य सचिव को सौंपा पत्र, CBI जांच समेत 3 मांगें

जनरल कोच में संदिग्ध हालत में मिले 6 बैग और 2 थैले

ट्रेन के पीछे वाले जनरल कोच की जांच के दौरान आरपीएफ जवानों को छह बैग और दो थैले संदिग्ध अवस्था में पड़े मिले। टीम ने कोच में मौजूद यात्रियों से बैग और थैलों के मालिकाना हक को लेकर पूछताछ की। हालांकि, किसी भी यात्री ने इन सामानों पर अपना दावा नहीं किया। इसके बाद आरपीएफ जवानों ने सभी बैग और थैलों को खोलकर जांच की। तलाशी के दौरान इनमें बड़ी मात्रा में केन बीयर और अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

130 लीटर शराब-बीयर, कीमत 38,160 रुपये

ट्रेन के कम ठहराव को देखते हुए बरामद सामान को प्लेटफॉर्म संख्या-3 के हावड़ा छोर पर उतारा गया। इसके बाद गवाहों की मौजूदगी में सभी सामान की जांच की गई। जांच में करीब 130 लीटर शराब और बीयर बरामद हुई। इसकी कुल अंकित कीमत 38 हजार 160 रुपये बताई गई है। बरामद शराब और बीयर की बोतलों व केन पर ‘FOR SALE IN WB ONLY’ लिखा हुआ था।

उत्पाद विभाग को सौंपी जाएगी जब्त शराब

आरपीएफ ने बरामद शराब और बीयर को प्रतिबंधित सामग्री मानते हुए गवाहों के समक्ष जब्त कर लिया। इसके बाद सभी सामान को आरपीएफ पोस्ट धनबाद लाया गया। मामले में उप निरीक्षक प्रवीण कुमार की ओर से लिखित शिकायत तैयार की गई है। अब जब्त शराब को आगे की कार्रवाई के लिए धनबाद उत्पाद विभाग को सुपुर्द किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *