दिल्ली के लाल किले पर महाराजा अग्रसेन जयंती, तैयारियां तेज

नई दिल्ली : दिल्ली के लाल किले पर 10 अक्टूबर को आयोजित होने वाले महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसे लेकर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में कनॉट प्लेस स्थित बीकानेरवाला रेस्टोरेंट में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में समारोह

महाराजा अग्रसेन जयंती
दिल्ली में हुई अहम बैठक

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली : दिल्ली के लाल किले पर 10 अक्टूबर को आयोजित होने वाले महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसे लेकर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में कनॉट प्लेस स्थित बीकानेरवाला रेस्टोरेंट में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में समारोह को भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया।

Read More : झारखंड SIR पर तंजीम की मांग, 63.24 लाख मतदाताओं का मुद्दा उठाया

टेंट से लेकर भोजन व्यवस्था तक पर चर्चा

बैठक में 10 अक्टूबर को लाल किले पर होने वाले महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह की तैयारियों से जुड़े कई विषयों पर चर्चा हुई। इनमें टेंट और सजावट, अतिथियों की सूची, बैठने की व्यवस्था, आयोजन समिति का गठन और भोजन व्यवस्था प्रमुख रहे। पदाधिकारियों ने समारोह को भव्य, ऐतिहासिक और सुव्यवस्थित बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया। बैठक के साथ ही महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया। अब आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से आगे बढ़ाई जाएंगी।

ये पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नत्थूराम जैन, भामाशाह एवं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आर.सी. गोयल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज गर्ग, महिला सम्मेलन इकाई की चेयरपर्सन रेखा गुप्ता, राष्ट्रीय संगठन मंत्री विनोद गुप्ता, राष्ट्रीय मंत्री एडवोकेट योगेश गुप्ता, दिल्ली प्रदेश चेयरमैन सीए हरीश जी, दिल्ली प्रदेश महामंत्री नटवर लाल अग्रवाल, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य प्रेरणा गुप्ता और संरक्षक सदस्य सुशील बंसल जी सहित प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। यह जानकारी अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, नई दिल्ली के राष्ट्रीय मंत्री मनोज बजाज ने दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.