राजस्थान में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, 8 की मौत

झुंझुनूं : राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी तहसील के छापोली गांव में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। सड़क बनाने के काम में लगे 8 मजदूरों की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि 5 अन्य मजदूर बुरी तरह झुलस गए। मिली जानकारी के

हाईटेंशन
करंट से 8 मजदूरों की मौत

अपनी भाषा में पढ़ें

झुंझुनूं : राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी तहसील के छापोली गांव में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। सड़क बनाने के काम में लगे 8 मजदूरों की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि 5 अन्य मजदूर बुरी तरह झुलस गए। मिली जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण में लगी मशीन ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की तार के संपर्क में आ गई। इसके बाद मशीन में करंट उतर गया और वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Read More : स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, तीन घायल

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन

उदयपुरवाटी एसएचओ रामपाल के अनुसार, सड़क निर्माण के दौरान बजरी मिलाने के काम में आने वाली मशीन हाईटेंशन लाइन से छू गई। इसके बाद पूरी मशीन में करंट दौड़ गया और वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर धरना शुरू कर दिया। विधायक भगवानाराम सैनी और डीएसपी सुगन सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख, जांच के निर्देश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे में श्रमिकों की असामयिक मृत्यु पर दुख जताया। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार, प्रभावित परिवारों को तत्काल हरसंभव सहायता देने और घटना की जांच के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और शोकाकुल परिजनों को दुख सहने का संबल मिलने की प्रार्थना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *