लक्ष्मीकांत मुंडा हत्याकांड: भाजपा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, 7 दिन में खुलासा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी*

रांची: अरगोड़ा अंचल के राजस्व कर्मचारी स्वर्गीय लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर गठित प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को घटनास्थल का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सांसद समीर उरांव, रामकुमार पाहन, अशोक बड़ाईक, आरती कुजूर, विनय महतो

पीड़ित परिवार से की मुलाकात

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: अरगोड़ा अंचल के राजस्व कर्मचारी स्वर्गीय लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर गठित प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को घटनास्थल का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सांसद समीर उरांव, रामकुमार पाहन, अशोक बड़ाईक, आरती कुजूर, विनय महतो धीरज शामिल थे।
प्रतिनिधिमंडल ने नामकुम के जोरार स्थित तेतरी टोली में घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। इसके बाद नेता बुंडू के दलकीडीह गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
भाजपा नेताओं ने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है। जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और उन्हें कड़ी सजा नहीं मिलती, तब तक भाजपा परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करती रहेगी।
इसके बाद प्रतिनिधिमंडल नामकुम थाना पहुंचा और थाना प्रभारी से मुलाकात की। नेताओं ने पुलिस से सात दिनों के भीतर हत्याकांड का खुलासा करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सात दिनों में मामले का खुलासा नहीं हुआ, तो भाजपा उग्र आंदोलन करेगी।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के संयोजक और पूर्व सांसद समीर उरांव ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में आदिवासी सुरक्षित नहीं हैं। राजधानी रांची में दिनदहाड़े घर में घुसकर एक सरकारी कर्मचारी की हत्या होना राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है।
समीर उरांव ने पुलिस से स्वर्गीय लक्ष्मीकांत मुंडा के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो भाजपा उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।
इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह, लोवाडीह मंडल अध्यक्ष अशोक गोप, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा, रितेश उरांव, पिंटू सिंह, रिंकू सिंह, अनिरुद्ध पांडेय, बिरसा पाहन, राजीव रंजन, तुलसी गोप और योगेंद्र महतो सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.