पलामू पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में लातेहार प्रथम, गढ़वा उपविजेता

पलामू : जिले के लेस्लीगंज स्थित जैप आठ परिसर में पलामू पुलिस के तत्वावधान में दो दिवसीय पलामू क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पलामू, गढ़वा और लातेहार के कुल 30 पुलिस जवानों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 13 तरह के इवेंट कराए

शूटिंग प्रतियोगिता

अपनी भाषा में पढ़ें

पलामू : जिले के लेस्लीगंज स्थित जैप आठ परिसर में पलामू पुलिस के तत्वावधान में दो दिवसीय पलामू क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पलामू, गढ़वा और लातेहार के कुल 30 पुलिस जवानों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 13 तरह के इवेंट कराए गए, जिसमें खड़े होकर, घुटने और कोहनी के बल से फायरिंग की गई। प्रतियोगिता के दौरान इंसास, पिस्तौल और कार्बाइन से कुल 500 राउंड फायरिंग की गई। समग्र प्रदर्शन के आधार पर लातेहार ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि गढ़वा उपविजेता और पलामू तीसरे स्थान पर रहा। हालांकि कार्बाइन शूटिंग में पलामू के जवान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Read More : हजारीबाग में छात्र-पुलिस झड़प के बाद FIR की तैयारी, लोग चिन्हित

पुलिस कर्मियों को किया गया पुरस्कृत

शनिवार को एसपी कार्यालय के सभागार में प्रतियोगिता में सफल रहे पुलिसकर्मियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया। एसपी कपिल चौधरी ने क्षेत्रीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के विभिन्न इवेंट में लातेहार जिला ने छह में प्रथम, दो में द्वितीय और छह में तृतीय स्थान हासिल किया। पलामू जिला ने छह इवेंट में प्रथम, तीन में द्वितीय और तीन में तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं गढ़वा ने एक इवेंट में प्रथम, आठ में द्वितीय और चार में तृतीय स्थान हासिल किया। बेस्ट ऑफ शॉर्ट पिस्टल-रिवॉल्वर का खिताब लातेहार जिला बल के आरक्षी हरिनारायण विश्वकर्मा ने हासिल किया। वहीं बेस्ट ऑफ शॉर्ट कार्बाइन का खिताब पलामू जिला बल के हवलदार लबोदी मरांडी के नाम रहा।

निशानेबाजी कौशल परखने के लिए होती है प्रतियोगिता

एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन साल में एक बार किया जाता है। इस बार इसकी मेजबानी पलामू पुलिस को मिली थी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के निशानेबाजी कौशल, त्वरित प्रतिक्रिया और अनुशासन को परखना है। यह प्रतियोगिता क्षेत्रीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पुलिस बलों और अर्धसैनिक बलों के बीच आयोजित होती है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों से राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *