गम्हरिया में एक्यूप्रेशर प्रशिक्षण शिविर का समापन, प्रतिभागी सम्मानित

सरायकेला खरसावां : मारवाड़ी महिला समिति, गम्हरिया और डॉ. लालचंद बगड़िया एक्यूप्रेशर संस्थान, रांची की ओर से आयोजित एक्यूप्रेशर सह चुंबकीय प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद सुरेंद्र ने ब्रह्मलीन गुरुदेव के चित्र पर माल्यार्पण

गम्हरिया

अपनी भाषा में पढ़ें

 सरायकेला खरसावां : मारवाड़ी महिला समिति, गम्हरिया और डॉ. लालचंद बगड़िया एक्यूप्रेशर संस्थान, रांची की ओर से आयोजित एक्यूप्रेशर सह चुंबकीय प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद सुरेंद्र ने ब्रह्मलीन गुरुदेव के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। मारवाड़ी महिला समिति, गम्हरिया की अध्यक्ष रीना धानुका ने मुख्य अतिथि, संस्थान के पदाधिकारियों और उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।

Read More : रांची में मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने CRPF जवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन

समाज सेवा में महिला समिति के कार्यों की सराहना

मुख्य अतिथि ने कहा कि गम्हरिया की मारवाड़ी महिला समिति की महिलाएं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला समिति लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहती है। उन्होंने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। संस्थान के अध्यक्ष रामा शंकर बगड़िया ने बताया कि 28 वर्ष पहले ब्रह्मलीन गुरुदेव ने जमशेदपुर के तुलसी भवन में एक्यूप्रेशर सह चुंबकीय प्रशिक्षण शिविर लगाया था। 28 वर्ष बाद दोबारा गम्हरिया में इस तरह के शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने मारवाड़ी महिला समिति से विचार-विमर्श कर प्रतिदिन दो घंटे एक्यूप्रेशर चिकित्सा केंद्र संचालित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस कार्य में संस्था की ओर से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

प्रशिक्षण के परिणाम घोषित

कटक से आए प्रशिक्षक सोमित्रो दास ने प्रशिक्षण दिया और समापन समारोह में प्रशिक्षण के परिणाम घोषित किए। श्रीमती पूनम तुल्सयान ने प्रथम, श्रीमती माया शर्मा ने द्वितीय और श्रीमती चरण जीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी सफल प्रशिक्षणार्थियों को मुख्य अतिथि और संस्थान के पदाधिकारियों ने प्रमाण पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम के अंत में समिति की सचिव मधु जालान ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

16 अगस्त से चल रहा था प्रशिक्षण शिविर

यह प्रशिक्षण शिविर 16 अगस्त से चल रहा था। शिविर को सफल बनाने में रांची से संस्थान के रामा शंकर बगड़िया, प्रदीप कुमार चौधरी, मीरा कुजूर और प्रवीण कुमार बिरूवा का सहयोग रहा। वहीं, कटक से सोमित्रो दास, विकास चंद्र साहू और श्रेया कुमारी ने सहयोग किया। मारवाड़ी महिला समिति, गम्हरिया की अध्यक्ष रीना धानुका, सचिव मधु जालान सहित अन्य महिला सदस्यों का भी शिविर के आयोजन में योगदान रहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *