रांची: राजधानी में गुरुवार को करवा चौथ के मौकेे पर शिवालिक ग्रीन व्यू अपार्टमेंट,डोरंडा के मंदिर में पंडित अनुज रंजन मिश्रा ने काफ़ी बड़ी तादाद में उपस्थित महिलाओं को पूजा करवायी। इस अवसर पर गौरी मां की पूजा करने के बाद व्रत कथा सुनी। इसक्रम मं सुहागीन महिलाओं ने सात बार थाली घुमाकर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर लै वीरा कुड़िए करवड़ा,लै सर्व सुहागन करवड़ा,लै करवड़ा बटाइए,जीवन दा जोड़ी पाइए… गीत सामूहिक रुप से गाया इससे पूरा कार्यक्रम स्थल भक्तिमय हो गया था पूजा में ग़ैर-पंजाबी महिलाएं भी शामिल हुईं। जहां पूजा-अर्चना के बाद चांद का दीदार किया।
also read : पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम बड़ी कार्रवाई, पारसनाथ से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
पूजा में रीता चावला,मनप्रीत कौर चावला,ज्योति चावला,चंदा कुमारी,बिंदू सिंह,मीणा सुनेजा,मुस्कान सुनेजा,पूजा अजमानी,सिल्की अजमानी,जसलीन राजपाल,टिन्नी चावला,कोमल कौर,पूजा वर्मा,रिम्मी कौर,शशि सेठ,निकिता पुरी निकिता कौर,नम्रता जग्गी सहित 30 से भी ज़्यादा महिलाओं ने पूजा के बाद डांडिया खेलने का भी आनंद लिया।
also read : झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज: 75 उप समितियों का हुआ गठन


