महंगी चीनी से बिगड़ा रसोई का बजट, इरफान अंसारी ने सरकार को घेरा

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने महंगी चीनी और इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए आम लोगों के हित में फैसले की मांग की।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची:  झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल और चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों का असर अब आम लोगों की रसोई से लेकर वाहन मालिकों तक दिखाई देने लगा है। इरफान अंसारी ने कहा कि पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा बढ़ाए जाने से वाहन मालिकों के बीच माइलेज और गाड़ियों की अनुकूलता को लेकर चिंता बढ़ी है। दूसरी ओर, चीनी की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों के घरेलू बजट पर भी असर डाला है। उन्होंने सवाल किया कि सरकार की ऐसी नीतियां आखिर किसके हित में बनाई जा रही हैं।

किसान और आम लोगों के हित में हो नीति

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार को ऐसी नीतियां बनानी चाहिए, जिनसे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले और आम लोगों को जरूरी सामान वाजिब कीमत पर उपलब्ध हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि वाहन मालिकों को अपनी जरूरत और वाहन की क्षमता के अनुसार ईंधन चुनने का विकल्प मिलना चाहिए। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता पहले से ही महंगाई का बोझ झेल रही है। ऐसे में ऐसी नीतियां लोगों की मुश्किलें और बढ़ा रही हैं। सरकार को आम आदमी, किसान और वाहन मालिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए फैसले लेने चाहिए।इरफान अंसारी ने कहा कि जनता के खाने की मिठास कम करके विकास का दावा नहीं किया जा सकता। सरकार को जहां वाहन मालिकों की समस्याओं की चिंता करनी चाहिए, वहीं गरीबों के निवाले का भी ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपनी नीतियों पर पुनर्विचार करने की मांग की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *