दुर्गा मैया के जयकारों के साथ निकली कलश यात्रा, सांसद बैद्यनाथ राम हुए शामिल

लातेहार: दुर्गा मैया की जय, शेरा वाली मैया के जयकारों के साथ आज शनिवार को श्री रामचरित मानस नवाह्रन पारायण पाठ महायज्ञ का 53वां अधिवेशन के मौके पर महायज्ञ परिसर से विशाल व भव्‍य कलश यात्रा निकाली गयी इसमें शामिल भक्त अपने माथे पर मंगल

अपनी भाषा में पढ़ें

लातेहार:  दुर्गा मैया की जय, शेरा वाली मैया के जयकारों के साथ आज शनिवार को  श्री रामचरित मानस नवाह्रन पारायण पाठ महायज्ञ का 53वां अधिवेशन के  मौके पर महायज्ञ परिसर से विशाल व भव्‍य कलश यात्रा निकाली गयी इसमें शामिल भक्त अपने माथे पर मंगल  कलश लेकर कलश  यात्रा में शामिल हुए।

कलश यात्रा  महायज्ञ परिसर से निकल कर शहर के मुख्‍य पथ होते हुए चटनाही स्थित औरंगा नदी तट पहुंची। जहां पर सभी कलशों में नदी का जल भरा गया। वहां से कलश यात्रा शहर के विभीन्न मार्गो से होते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पहुंचकर समाप्त हुई। मौके पर बतौर मुख्‍य यजमान के रूप में पवन कुमार महलका सप्‍तनीक थे। जबकि वैदिक मंत्रोच्‍चारण पंडित अनिल मिश्रा ने किया।

कल सुबह 8 बजे से  से शुरु होगा नवाह्रन परायण पाठ

महायज्ञ समिति के मुख्‍य सरंक्षक सह राज्‍यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने कहा कि शारदीय नवरात्र के प्रथम तिथि 11 अक्‍टूबर से नवाह्रन परायण पाठ का शुभारंभ किया गया जायेगा।  उन्‍होंने बताया कि सुबह आठ से अपराह्न दो बजे तक परायण पाठ व सध्‍या में आरती और भजन कीर्तन व रामलीला का मंचन किया जायेगा।

कलश यात्रा में ये रहे शामिल

महायज्ञ समिति के अध्यक्ष प्रमोद सिंह, महामंत्री सुदामा प्रसाद गुप्‍ता, अशोक कुमार महलका, निर्मल महलका, राजेश सिंह सुनील कुमार शौंडिक, चंद्रप्रकाश उपाध्‍याय,अनूप महलका, प्रभात कुमार, रंजीत कुमार,चंदन कुमार, दिनेश कुमार महलका, संतोष अग्रवाल, राजीव रंजन पांडेय, मुकेश कुमार पांडेय, सुरेश प्रसाद, प्रकाश मोहन अग्रवाल, मदन प्रसाद, आशीष प्रसाद, रितेश कुमार महलका, संतोष पासवान समेंत काफी संख्‍या में भक्त शामिल थे।

also read : चांडिल में थाने से 100 मीटर दूर डकैती, हथियार के बल पर परिवार बंधक

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *